यूपी की रेवी ने 9.46.54 मिनट में 3000 मीटर की रेस पूरी कर बनाया नेशनल रिकार्ड

संगरूर श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित 65वीं नेशनल स्कूल एथलैटिक्स करवाई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 11 Dec 2019 10:48 PM (IST) Updated:Wed, 11 Dec 2019 10:48 PM (IST)
यूपी की रेवी ने 9.46.54 मिनट में 3000 मीटर की रेस पूरी कर बनाया नेशनल रिकार्ड
यूपी की रेवी ने 9.46.54 मिनट में 3000 मीटर की रेस पूरी कर बनाया नेशनल रिकार्ड

संवाद सहोयगी, संगरूर : श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित 65वीं नेशनल स्कूल एथलेटिक्स चैंपियनशिप वार हीरोज स्टेडियम में बुधवार को आरंभ हुई। चैंपियनशिप के दूसरे पड़ाव में अंडर-19 लड़के व लड़कियों के मुकाबले करवाए गए। मुकाबलों में 3000 मीटर दौड़ (लड़कियां) उत्तर प्रदेश के जिला वाराणसी के चंदौली गांव की रेवी पाल में 9:46:54 मिनट में संपन्न करके नया नेशनल रिकार्ड कायम किया व साथ ही पहला स्थान हासिल किया, दूसरा स्थान पर दिल्ली की केएम चंद्र व तीसरा स्थान पर राजस्थान की सुमित्रा रही।

गौर हो कि 2006 में केरला की मीना जबार ने तीन हजार मीटर की रेस 9 मिनट 57 सेकेंड में पूरी करने का रिकार्ड बनाया था। इसी तरह 3000 मीटर लड़कों में विद्या भारती के सचिन ने 8:34:19 समय में दौड़ पूरी कर पहला, उत्तर प्रदेश के संजय कुमार ने दूसरा व महाराष्ट्र के जे सुशांत ने तीसरा स्थान हासिल किया। हाई जंप (लड़कियां) में महाराष्ट्र की कांबले श्रुति ने 1.66 मीटर ऊंची छलांग लगाकर पहला, तमिलनाडू की गोबीकाक ने दूसरा व केरवा की मानसी ने तीसरा स्थान हासिल किया। खेल समागम में जिला शिक्षा अधिकारी सेकेंडरी शिक्षा सुभाष चंद्र, उप जिला शिक्षा अधिकारी चरणजीत सिंह बातिश, उप जिला शिक्षा अधिकारी ओम प्रकाश सेतिया, बरजिदरपाल, जिला खेल अधिकारी योगराज सिंह, शिवराज सिंह ढींडसा, एईओएसजीएफआइ सदस्य सोम पाल, दिनेश कुमार, सरबजीत सिंह, इंदू सिमक, मोती सिंह भलवान, अमृतपाल सिंह, बलवीर सिंह, कुलदीप सिंह, रजनीश कुमार, ओपी अरोड़ा, अमरीक सिंह, प्रिस कालड़ा सहित अन्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी