भगवान वाल्मीकि के प्रगट दिवस को लेकर शोभायात्रा निकाली

संवाद सहयोगी संगरूर भगवान वाल्मीकि के प्रकट दिवस को लेकर श्री रामायण एवं सरोवर प्रबंधक ने शोभायात्रा निकाली।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Oct 2020 10:50 PM (IST) Updated:Thu, 29 Oct 2020 10:50 PM (IST)
भगवान वाल्मीकि के प्रगट दिवस को लेकर शोभायात्रा निकाली
भगवान वाल्मीकि के प्रगट दिवस को लेकर शोभायात्रा निकाली

संवाद सहयोगी, संगरूर :

भगवान वाल्मीकि के प्रकट दिवस को लेकर श्री रामायण एवं सरोवर प्रबंधक कमेटी के प्रधान सोनू मचल, चेयरमैन सुखविदर सिंह घोष व सचिव विजय लंकेश की अगुआई में विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा वाल्मीकि सरोवर पटियाला गेट से शुरू होकर शहर के मुख्य बाजार पटियाला गेट, सदर बाजार, धूरी गेट बाजार, महावीर चौक, गोशाला रोड, सुनामी गेट से होती हुई सरोवर पर ही संपन्न की गई। शोभा यात्रा में महिलाओं सहित बच्चों ने शिरकत की। शोभायात्रा के सबसे आगे लव व कुश अश्वमेघ घोड़ा लेकर चल रहे थे। इसके पीछे सुंदर झांकियां शोभा यात्रा की रौनक बढ़ा रहीं थी।

chat bot
आपका साथी