दुर्गा मंदिर में तुलसी विवाह का आयोजन

स्थानीय दुर्गा मंदिर मोहल्ला सुभाष नगर में तुलसी विवाह करवाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 27 Nov 2020 10:08 PM (IST) Updated:Fri, 27 Nov 2020 10:08 PM (IST)
दुर्गा मंदिर में तुलसी विवाह का आयोजन
दुर्गा मंदिर में तुलसी विवाह का आयोजन

संवाद सूत्र, सुनाम ऊधम सिंह वाला (संगरूर)

स्थानीय दुर्गा मंदिर मोहल्ला सुभाष नगर में तुलसी विवाह आयोजित किया गया। समागम में तुलसी माता का विवाह भगवान कृष्ण से किया गया। इसकी रस्म पंडित निगम शास्त्री व पंडित गिरीश ने निभाई। श्रद्घालुओं को विवाह के महत्व व इतिहास के बारे में जानकारी दी गई। महिला संकीर्तन मंडली की ओर से कीर्तन किया गया। आखिर में श्रद्घालुओं को लड्डू बांटकर विवाह की बधाई दी गई। इस मौके अमित गुगलानी परिवार सहित शामिल हुए। मौके पर गिरधारी लाल, कृष्ण लाल, सतीश कुमार पेंटर, विशाल भाटिया, उषा टक्कर, रमेश कुमार आदि मोहल्ला निवासी उपस्थित थे। लड़कियों के विवाह के लिए पोस्टर जारी संवाद सहयोगी, अहमदगढ़ : (संगरूर) : संस्था समय सेवा समिति की ओर से संत द्वारका दास, स्वामी उत्तम दास के सहयोग से प्रधान विकास शर्मा विक्की, साहिल जिदल के नेतृत्व में पिछले 15 वर्षों से जरूरतमंद लड़कियों के विवाह करवाए जाते हैं। इसकी लड़ी के तहत इक्कीस लड़कियों के विवाह का पोस्टर संस्था सदस्य जतिदर जिदी, अरुण शैली, कुलविदर सिंह, विजय वर्मा, गगनदीप गर्ग, भारत विकास परिषद के अरविद शर्मा, अमन अत्री, अमन टंड की ओर से जारी किया गया। नगर कौंसिल के पूर्व प्रधान रविदर पुरी ने विशेष तौर पर शिरकत की। उन्होनें कहा कि जरूरतमंद व बेसहारा लड़कियों के विवाह करवाना पुण्य का काम है। प्रधान शर्मा ने बताया कि विवाह दौरान सभी लड़कियों को घरेलू समान दिया जाता है, जिसका खर्च दानी लोगों की सहायता से किया जाता है। इस मौके गीतकार मित्तल मंडी वाला, अजीत राजड़, रिकू कांसल, अरुण शैली, कुलविदर सिंह, राजन वर्मा, तलविदर सिंह, सनी वर्मा, सेवक खां, सेवक खां, रजनीश गुप्ता,मनी टंड आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी