रेहड़ी- फड़ी यूनियन ने लगाया चौक में धरना

रेहड़ी- फड़ी यूनियन संबंधित सीटू द्वारा प्रधान ओम प्रकाश जिलाध्यक्ष सीटू कामरेड हंगी खां की अगुआई में किसानों के समर्थन में आइटीआइ चौंक में धरना दिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 06:10 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 06:10 PM (IST)
रेहड़ी- फड़ी यूनियन ने लगाया चौक में धरना
रेहड़ी- फड़ी यूनियन ने लगाया चौक में धरना

संवाद सूत्र, सुनाम (संगरूर) : रेहड़ी- फड़ी यूनियन संबंधित सीटू द्वारा प्रधान ओम प्रकाश, जिलाध्यक्ष सीटू कामरेड हंगी खां की अगुआई में किसानों के समर्थन में आइटीआइ चौंक में धरना दिया गया। हंगी खान ने कहा कि बढ़ती महंगाई के कारण मजदूरों की स्थिति खराब हो रही है। रसोई गैस, डीजल, पेट्रोल की कीमत आसमान छू रही हैं। एक मजदूर दो वक्त की रोटी खाने के लिए कर्जा उठाने को मजबूर हो रहा है। छोटे किसान व मजदूर खुदकुशी करने को मजबूर हैं, लेकिन केंद्र सरकार गहरी नींद सो रही है। उसे जगाने के लिए मजबूर होकर किसानों को संघर्ष करना पड़ रहा है। सुखविदर, लाल चंद व केवल कृष्ण ने कहा कि जब तक कानून रद नहीं होते, तब तक किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष जारी रहेगा। धरने में सुनील कुमार, सुरजीत सिंह, प्रदीप मल्ली उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी