31 जरूरतमंद परिवारों को वितरण किया राशन

समाजसेवा सोसायटी अहमदगढ़ द्वारा प्रधान रछपाल सिंह जसपाल सिंह कुलविदर सिंह अरुण शैली की अगुआई में 31वां राशन बांट समारोह का आयोजन अग्रवाल धर्मशाला में किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 03:52 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 03:52 PM (IST)
31 जरूरतमंद परिवारों को वितरण किया राशन
31 जरूरतमंद परिवारों को वितरण किया राशन

संवाद सहयोगी, अहमदगढ़ (संगरूर) : समाजसेवा सोसायटी अहमदगढ़ द्वारा प्रधान रछपाल सिंह, जसपाल सिंह, कुलविदर सिंह, अरुण शैली की अगुआई में 31वां राशन बांट समारोह का आयोजन अग्रवाल धर्मशाला में किया गया। समारोह में मुख्य मेहमान भाई नरपत सिंह बांगड़ीया कांग्रेस नेता, प्रि. कोमलप्रीत कौर मावी, प्रिसिपल वर्षा कालड़ा, अरविद सिंह मावी ने शिरकत की। अब्दुल गफ्फार, दलजीत सिंह, डीके गोयल, जीत गोगिया, कमल मोदी, गुरप्रीत सिंह काला विशेष मेहमान रहे। समारोह में 31 जरूरतमंद परिवारों को राशन बांटा गया। हरजीत सिंह, नीरज गोयल आदि ने विशेष तौर पर पहुंचकर राशन वितरण किया। संस्था द्वारा 110 बच्चों की हर महीने फीस दी जा रही है। कुलविदर सिंह, विजय वर्मा, अरविद शर्मा, एडवोकेट बलजिदर सिंह, एडवोकेट बलजिदर सिंह, अमित टंड, दविदर सिंह, गगनदीप दर्पण, शिवम कौशल, राजन वर्मा, गुरजीत माना, अमन अत्री, भीमसेन जिदल, अमी चंद जोशी आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी