राज कुमार अरोड़ा को प्रांतीय मुख्य प्रवक्ता नियुक्ति करने पर किया सम्मानित

स्थानीय जिला पेंशनर भवन तहसील परिसर में पेंशनर नेता राज कुमार अरोडा को पंजाब स्टेट पेंशनरज कंफैडरेशन का दोबारा राज्य मुख्य प्रवक्ता नियुक्त करने पर सम्मानित किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Jun 2021 05:51 PM (IST) Updated:Thu, 17 Jun 2021 05:51 PM (IST)
राज कुमार अरोड़ा को प्रांतीय मुख्य प्रवक्ता नियुक्ति करने पर किया सम्मानित
राज कुमार अरोड़ा को प्रांतीय मुख्य प्रवक्ता नियुक्ति करने पर किया सम्मानित

जागरण संवाददाता, संगरूर

स्थानीय जिला पेंशनर भवन तहसील परिसर में पेंशनर नेता राज कुमार अरोडा को पंजाब स्टेट पेंशनरज कंफैडरेशन का दोबारा राज्य मुख्य प्रवक्ता नियुक्त करने पर सम्मानित किया गया। पेंशनर नेता रविदर सिंह गुडु, जसवीर सिंह खालसा, लाल चंद सैणी, डा. मनमोहन सिंह, करनैल सिंह, किशोरी लाल, तिलकराज सतीजा, पवन कुमार ने कहा कि अरोड़ा मुलाजिमों व पेंशनर्स के बहादुर व ईमानदार नेता हैं। उन्होंने पंजाब स्टेट मिनिस्ट्रियल सर्विस यूनियन में बतौर राज्य प्रधान व दूसरे पदों पर रहकर सेवा की है। सुरिदर सोढी व पवन कुमार ने कहा कि अरोड़ा स्टेट पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन एमएंडए के राज्य प्रधान हैं। राज कुमार अरोड़ा द्वारा राज्य पेंशनर कनफैडरेशन व जिले के पेंशनर्स का विशेष तौर पर धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि वह हमेशा मुलाजिमों के हकों के लिए लडते रहेंगे। मौके पर रजिदर सिंह चंगाल, पीसी बाघा, मग्घर सिंह, भूषण कुमार, अशोक कुमार, सुरिदर शर्मा आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी