भाकियू उगराहां द्वारा रेल रोको आंदोलन कल

भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां की बैठक जिला उपाध्यक्ष बहाल सिंह ढींडसा की अगुआई में सुनाम के गुरुघर सचखंड में हुई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 03:37 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 03:37 PM (IST)
भाकियू उगराहां द्वारा रेल रोको आंदोलन कल
भाकियू उगराहां द्वारा रेल रोको आंदोलन कल

संवाद सूत्र, सुनाम ऊधम सिंहवाला (संगरूर) : भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां की बैठक जिला उपाध्यक्ष बहाल सिंह ढींडसा की अगुआई में सुनाम के गुरुघर सचखंड में हुई। इसमें यूनियन के प्रांतीय उपाध्यक्ष जनक सिंह भुटाल कलां व प्रांतीय नेता जगतार सिंह कालाझाड़ विशेष तौर पर हाजिर हुए। वक्ताओं ने बताया कि दिल्ली किसान मोर्चे में संख्या बढ़ाने संबंधी तैयारियां मुकम्मल कर ली गई हैं। 17 अक्टूबर को संगरूर जिले की तरफ से बड़ी संख्या में किसान दिल्ली को रवाना होंगे। 18 अक्टूबर को संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर संगरूर जिले में दो जगहों पर रेलों का चक्का जाम सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक धूरी व संगरूर में किया जाएगा। ठेका संघर्ष मोर्चा की मदद व सभी ब्लॉकों की तरफ से एक-एक बस मोरिडा में जाएगी। किसान नेताओं ने कहा कि मौके की सरकार जानबूझकर यूरिया व डीएपी की किल्लत पैदा कर रही हैं। धान के फूस संबंधी भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां की तरफ से बाजीगर भाईचारे की पूरा समर्थन किया जाएगा। मनजीत सिंह जहांगीर, बहादर भुटाल खुर्द, कुलविदर सिंह भूदन, दर्शन सिंह शादीहरी, दर्शन सिंह हथोआ, राजिदर सिंह भोगीवाल, अजैब सिंह लक्खेवाल, रामशरण सिंह उग्राहां, सरूप चंद किला भरियां, निर्मल सिंह मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी