पीटीएस कर्मचारियों ने की कांगड़ा दंपती से मुलाकात

पंजाब राज पावरकाम के पीटीएस कर्मचारी यूनियन के वफद ने राज्य प्रधान सुदेश कुमार की अगुआई में पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सीनियर नेता पूनम कांगड़ा व दलित वेलफेयर संगठन के प्रांतीय प्रधान दर्शन कांगड़ा से मुलाकात की।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 04:23 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 04:23 PM (IST)
पीटीएस कर्मचारियों ने की कांगड़ा दंपती से मुलाकात
पीटीएस कर्मचारियों ने की कांगड़ा दंपती से मुलाकात

जागरण संवाददाता, संगरूर

पंजाब राज पावरकाम के पीटीएस कर्मचारी यूनियन के वफद ने राज्य प्रधान सुदेश कुमार की अगुआई में पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सीनियर नेता पूनम कांगड़ा व दलित वेलफेयर संगठन के प्रांतीय प्रधान दर्शन कांगड़ा से मुलाकात की। उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत करवाया। राज्य प्रधान सुदेश कुमार ने बताया कि उन्हें पार्ट टाइम पर काम करते बीस वर्ष से अधिक समय हो चुका है, लेकिन सरकार ने अभी तक उन्हें पक्का नहीं किया। ऐसे में उन्हें बेहद कम वेतन पर परिवार का गुजारा करना मुश्किल हो गया है। पूनम कांगड़ा ने उन्हें आश्वासन दिया कि वह उनकी मांगे जल्द डा. राज कुमार वेरका दर्जा कैबिनेट मंत्री व मुख्यमंत्री पंजाब के ध्यान में लाएंगे। इस मौके पर सुरिदर सिंह, जीवन सिंह, हेमराज, बलविदर सिंह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी