हाथरस कांड में पीड़िता को इंसाफ दिलाने के लिए निकाला रोष मार्च

संवाद सूत्र मूनक (संगरूर) रविवार को वाल्मीकि समाज स्टूडेंट्स यूनियन के नौजवानों द्वारा उत्तर प्रदेश का मामला।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Oct 2020 03:47 PM (IST) Updated:Sun, 11 Oct 2020 05:37 PM (IST)
हाथरस कांड में पीड़िता को इंसाफ दिलाने के लिए निकाला रोष मार्च
हाथरस कांड में पीड़िता को इंसाफ दिलाने के लिए निकाला रोष मार्च

संवाद सूत्र, मूनक (संगरूर)

रविवार को वाल्मीकि समाज स्टूडेंट्स यूनियन के नौजवानों द्वारा उत्तर प्रदेश के हाथरस कांड की पीड़िता के परिवार को इंसाफ दिलाने के लिए शहर में रोष मार्च निकाला। रोष मार्च रविदास मंदिर से शुरू होकर भगवान वाल्मीकि मंदिर से होते हुए पुराने बस स्टैंड में पहुंचा। लोगों द्वारा मोदी सरकार व योगी सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की व पीड़िता को इंसाफ देने पुरजोर मांग की। प्रेम सिंह ने कहा कि आज हमारे देश में बच्चियों को दुष्कर्म करने के बाद मौत के घाट उतार दिया जाता है। सरकार व प्रशासन कार्रवाई करने की बजाय तमाशा देख रहे हैं। देश के उत्तर प्रदेश के हाथरस में लड़की की जीभ काटकर व उसकी रीढ़ की हड्डी तोड़कर मौत के घाट उतार दिया जाता है। सरकार व प्रशासन लड़की के परिजनों को इंसाफ दिलाने की बजाय खुद तमाशा देख रही है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकारों व प्रशासन ने मामले में बनती कार्रवाई जल्द न की तो संघर्ष को पूरे देश में आग की तरह फैला दिया जाएगा। इस मौके होशियार सिंह, गगन सिंह, जोगी सिंह, सतनाम सिंह, बलदेव सिंह, राजेश कुमार, सुभाष सिंह व अमन सिंह मूनक उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी