बेसहारा पशुओं की समस्या को लेकर एसडीएम कार्यालय समक्ष रोष धरना 16 को

चीमा (संगरूर) भारतीय किसान यूनियन उगराहां द्वारा ब्लॉक सुनाम में प्रदर्शन जारी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 13 Dec 2019 11:02 PM (IST) Updated:Sat, 14 Dec 2019 06:13 AM (IST)
बेसहारा पशुओं की समस्या को लेकर एसडीएम कार्यालय समक्ष रोष धरना 16 को
बेसहारा पशुओं की समस्या को लेकर एसडीएम कार्यालय समक्ष रोष धरना 16 को

संवाद सूत्र, चीमा (संगरूर) : भारतीय किसान यूनियन उगराहां द्वारा ब्लॉक सुनाम के प्रधान जसवंत सिंह तोलावाल के नेतृत्व में गुरुद्वारा चीमा साहिब में बैठक की गई। बैठक में बेसहारा पशुओं की समस्या को प्रशासन के ध्यान में लाने के लिए यूनियन द्वारा 16 दिसंबर को रोष धरना लगाने का ऐलान किया गया। यूनियन के प्रधान जसवंत सिंह तोलेवाल ने कहा कि बेसहारा पशुओं द्वारा गेंहू की फसल का बड़े स्तर पर नुकसान किया जा रहा है। किसान रात के समय खेतों में पहरा देने को मजबूर हो रहे हैं। किसानों का कहना है कि उनके खेतों में बेसहारा पशु घूम रहे हैं। उनकी सब्जी, फलदार पौधे व फसल को बेहद नुकसान पहुंचा रहे हैं। खेतों से इन पशुओं को निकालते हुए कई किसानों में झगड़े भी हो चुके हैं। लेकिन प्रशासन इस समस्या पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। इसके रोष में 16 को एसडीएम कार्यालय सुनाम समक्ष रोष धरना लगाकर प्रशासन को नींद से जगाया जाएगा। इस मौके ब्लॉक नेता रामसरन सिंह, गुरभगत सिंह, सुखपाल सिंह, अजैब सिंह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी