पदोन्नत लेक्चरर व नए बने प्रिसिपल को किया सम्मानित

गवर्नमेंट स्कूल लेक्चरर यूनियन जिला संगरूर ने नए पदोन्नत हुए लेक्चररों व नए बने प्रिसिपलों को सम्मानित करने के लिए सम्मान समारोह करवाया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 03:49 PM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 03:49 PM (IST)
पदोन्नत लेक्चरर व नए बने प्रिसिपल को किया सम्मानित
पदोन्नत लेक्चरर व नए बने प्रिसिपल को किया सम्मानित

जागरण संवाददाता, संगरूर

गवर्नमेंट स्कूल लेक्चरर यूनियन जिला संगरूर ने नए पदोन्नत हुए लेक्चररों व नए बने प्रिसिपलों को सम्मानित करने के लिए सम्मान समारोह करवाया। प्रांतीय प्रधान संजीव कुमार ने मुख्य मेहमान के तौर पर शामिल हुए। वहीं 120 के करीब नए पदोन्नत लैक्चरारों ने शिरकत की। जिला महासचिव जगरूप सिंह बालियां द्वारा समूह लैक्चरारों व प्रिसिपलों को बधाई दी व यूनियन की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। लेक्चरर शिशन कुमार द्वारा किए मंच संचालन के दौरान परमिदर कुमार लोंगोवाल ने कहा कि अपने हकों व मांगों के लिए एकजुट होना चाहिए। नए बने प्रिसिपल दियाल सिंह, बलविदर सिंह, मुख्य अध्यापक डा. परममिदर सिंह, सपरन सिगल, नए पदोन्नति हुए लेक्चरर कुलविदर मोहल, कामना देवी, तनवीर कौर, बलजीत सिंह ने संगठन को सहयोग का आश्वासन दिया। समागम के दौरान राज्य प्रधान संजीव कुमार ने समूह लेक्चररों व प्रिसिपिलों को सम्मानित किया। जिला प्रधान जसपाल सिंह ने आए मेहमानों का धन्यवाद किया। मौके पर हरविदर सिंह, नवदीप कांसल, अनीस कुमार, विक्की सिगला, जतिदर विक्की, दविदर कुमार, गुलजार सिंह, जरनैल सिंह आदि लैक्चरार मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी