गोशाला में आरंभ किया गोसेवा का प्रोजेक्ट

लायंस क्लब सुनाम (मेन) की तरफ से रविवार को स्थानीय गोशाला में गोसेवा का प्रोजेक्ट लगाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 04:00 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 04:00 PM (IST)
गोशाला में आरंभ किया गोसेवा का प्रोजेक्ट
गोशाला में आरंभ किया गोसेवा का प्रोजेक्ट

संवाद सूत्र, सुनाम ऊधम सिंहवाला (संगरूर) : लायंस क्लब सुनाम (मेन) की तरफ से रविवार को स्थानीय गोशाला में गोसेवा का प्रोजेक्ट लगाया गया। क्लब के अध्यक्ष परमजीत सिंह आनंद, प्रोजेक्ट चेयरमैन लायन विनोद कुमार कांसल की देखरेख में लगाए कैंप में गायों को सवामनी व हरा चारा डाला गया। अध्यक्ष परमजीत सिंह आनंद ने गोशाला प्रबंधकों के बढि़या प्रबंध की प्रशंसा की। प्रबंधक कमेटी की तरफ से अध्यक्ष परमजीत सिंह आनंद को सम्मानित किया गया। आइपीपी विनोद कुमार कांसल, सचिव आशू जैन, खजांची हरबंस सिंह धालीवाल, पीआरओ राजीव कौशिक, चेयरमैन परमजीत सिंह धालीवाल मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी