जागो में फायरिग करने से रोका तो पूर्व पंच को मारी गोलियां

नजदीकी गांव खड़ियाल में विवाह समागम के दौरान जागो में फायर करने से रोकने पर सिरफिरे ने रिवाल्वर से गोलियां चलाकर पूर्व पंचायत सदस्य को गंभीर रूप से घायल कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 22 Feb 2021 06:57 PM (IST) Updated:Mon, 22 Feb 2021 06:57 PM (IST)
जागो में फायरिग करने से रोका तो पूर्व पंच को मारी गोलियां
जागो में फायरिग करने से रोका तो पूर्व पंच को मारी गोलियां

संवाद सूत्र, संगरूर

नजदीकी गांव खड़ियाल में विवाह समागम के दौरान जागो में फायर करने से रोकने पर सिरफिरे ने रिवाल्वर से गोलियां चलाकर पूर्व पंचायत सदस्य को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को डीएमसी लुधियाना में भर्ती करवाया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। आरोपित फरार है। पुलिस द्वारा घायल व्यक्ति के भाई के बयानों पर मामला दर्ज कर आरोपित को पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

रविवार रात को नजदीकी गांव खड़ियाल में ज्ञान सिंह के बेटे का विवाह समागम चल रहा था। रिश्तेदार महिलाएं व परिजनों द्वारा विवाह से एक रात पहले गांव से जागो निकाली जा रही थी। शादी में पहुंचे एक व्यक्ति द्वारा अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से फायर किए जाने लगे। गांव के मुख्य व्यक्तियों सहित पूर्व पंच गुरजंट सिंह द्वारा उसे ऐसा करने से रोका। उन्होंने कहा कि उनके गांव में शादी पर फायर करने का रिवाज नहीं है। अभी उसे इतना ही कहा था कि उसने गुस्से में आकर समझा रहे गांव के पूर्व पंचायत सदस्य व भाकियू सिद्घूपुर के प्रधान गुरजंट सिंह पर फायर कर दिए। पेट में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने पहले उसे सुनाम अस्पताल पहुंचाया, लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे डीएमसी लुधियाना रैफर कर दिया गया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। थाना छाजली के इंचार्ज गगनदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने गुरजंट सिंह के भाई गुरमेल सिंह के ब्यान पर आरोपी भगवंत सिंह उपल निवासी सुनाम के खिलाफ 307,336 व असलाह एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।

chat bot
आपका साथी