भारत बंद को सफल बनाने के लिए कसी कमर

केंद्र सरकार के तीन खेती कानूनों के खिलाफ चल रहे आंदोलन को तेज करने के लिए संयुक्त मोर्चे की तरफ से 27 को भारत बंद के आह्वान को कामयाब बनाने के लिए भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां की तरफ से तैयारी की जा रही है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 04:33 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 04:33 PM (IST)
भारत बंद को सफल बनाने के लिए कसी कमर
भारत बंद को सफल बनाने के लिए कसी कमर

संवाद सूत्र, मूनक (संगरूर)

केंद्र सरकार के तीन खेती कानूनों के खिलाफ चल रहे आंदोलन को तेज करने के लिए संयुक्त मोर्चे की तरफ से 27 को भारत बंद के आह्वान को कामयाब बनाने के लिए भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां की तरफ से तैयारी की जा रही है। इसके तहत गांव लहल खुर्द के साथ लगते पेट्रोल पंप पर 350 दिनों से लगातार ब्लाक लहरा के प्रधान सूबा सिंह संगतपुरा के नेतृत्व में चल रहे पक्के मोर्चे पर ब्लाक के अलग-अलग नेताओं ने किसानों को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि खेती विरोधी कानूनों के खिलाफ संघर्ष काफी समय से चल रहा है, परंतु केंद्र सरकार इसकी ओर ध्यान नहीं दे रही। आज ब्लाक के नेताओं की तरफ से गांव इकाईयों के साथ बैठक करके गांवों में भारत बंद को सफल करने के लिए बैठकें, रैलियां करने सहित लहरा व मूनक शहरों में 24 सितंबर को मोटरसाइकिल मार्च करने का प्रस्ताव पास किया गया। संगठन की तरफ से मजदूरों व किसानों द्वारा मुख्य मार्ग जाम किए जाएंगे। बहादर सिंह भुटाल खुर्द, दर्शन सिंह चंगालीवाला, मास्टर गुरचरण सिंह खोखर, हरजिदर सिंह नंगला, बलजीत सिंह गोबिदगढ़ जेजियां, रामचंद सिंह चोटियों, कुलदीप सिंह रामगढ़ संधुओं, निक्का सिंह संगतीवाला, प्रीतम सिंह लैहल खुर्द, शिवराज सिंह गुरने कलां, बूटा सिंह भुटाल कला, जसविदर कौर गागा, कर्मजीत कौर भुटाल कलां आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी