प्रदीप मैनन को ब्रह्मण सभा ने लगाया प्रांतीय इंचार्ज
पंजाब ब्राह्मण सभा के नेता प्रदीप मैनन के घर नवनियुक्त चेयरमैन ब्राह्मण भलाई बोर्ड एडवोकेट शेखर शुक्ला विशेष तौर पर पहुंचे।
संवाद सूत्र, सुनाम ऊधम सिंह वाला (संगरूर) : पंजाब ब्राह्मण सभा के नेता प्रदीप मैनन के घर नवनियुक्त चेयरमैन ब्राह्मण भलाई बोर्ड एडवोकेट शेखर शुक्ला विशेष तौर पर पहुंचे।
एडवोकेट शेखर शुक्ला ने कहा कि पहले भी ब्राह्मण सभा पंजाब में ब्राह्मणों के हकों के लिए संघर्ष किया गया। आज जो मान सम्मान उन्हें मिला है, वह ब्राह्मण भाईचारे का है। सभा की तरफ से प्रदीप मैनन को पंजाब प्रभारी लगाया गया है, जो हर तरह का भलाई बोर्ड के साथ तालमेल करके समस्याओं का हल करवाएंगे। प्रदीप मैनन ने कहा कि माझा, मालवा व दोआबा क्षेत्रों में विशेष कमेटियों का गठन किया जाएगा, जिसमें लोगों की समस्याएं सुनीं जाएंगी व उनका समाधान करवाया जाएगा।
पंजाब एग्रो फूड कार्पोरेशन चेयरमैन गीता शर्मा ने कहा कि वह पंजाब सरकार का धन्यवाद किया। इस अवसर पर महंत बिहारी स्वरूप अध्यक्ष नोर्थ जोन ब्रह्मण सभा, गीता शर्मा प्रधान महिला विग ब्र्ह्मण सभा पंजाब, लोमस जिला नेता ब्रह्मण सभा, डायरेक्टर पुष्पिदर अत्री, भगवान शर्मा, रुपिदर भारद्वाज, नंद लाल शर्मा, बृज लाल शर्मा, जतिदर कुमार बांका, हरीश जोश, डा. नीटू वशिष्ट, परमजीत शर्मा, राकेश शर्मा, अनिरूध वशिष्ट, जतिदर शर्मा, एडवोकेट रजनी बाला, राजिदर काला, भीम शर्मा, राजिदर शर्मा, अनूप शर्मा उपस्थित थे।