मकान की छत बनाने के लिए गरीब परिवार ने मांगी मदद

गांव चोटियां में समाज सेवियों की मदद से बनाया गया मकान अब छत के इंतजार में है। परिवार के पास इतने पैसे नहीं कि वे मकान की छत व अन्य कार्य पूरा करवा सकें।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 04:28 PM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 04:28 PM (IST)
मकान की छत बनाने के लिए गरीब परिवार ने मांगी मदद
मकान की छत बनाने के लिए गरीब परिवार ने मांगी मदद

संवाद सूत्र, लहरागागा (संगरूर) : गांव चोटियां में समाज सेवियों की मदद से बनाया गया मकान अब छत के इंतजार में है। परिवार के पास इतने पैसे नहीं कि वे मकान की छत व अन्य कार्य पूरा करवा सकें। ऐसे में उन्होंने पंजाब सरकार व समाजसेवी संस्थाओं से मदद की गुहार लगाई है। परिवार के अमन सिंह व पूजा रानी ने बताया कि उनके माता पिता दुनिया छोड़ चुके हैं। अब वह अपनी दादी के साथ रहते हैं। घर की हालत बेहद खराब थी। पैसे न होने की सूरत में समाजसेवी संस्था शहीद उधम सिंह वारिस ग्रुप, गुरप्रीत सिंह, एनआरआई व पुलिस मुलाजिमों की मदद से जैसे तैसे पक्का मकान बन गया, लेकिन छत का काम पूरा नहीं हो पाया। वृद्ध दादी लच्छो कौर ने बताया कि अभी भी छत, दीवारों पर पलस्तर, फर्श, खिड़कियां सभी अधूरे हैं। इस मौके परिवार ने पंजाब सरकार से आर्थिक सहायता की मांग की है।

chat bot
आपका साथी