सुनाम में पुलिस व सिविल अस्पताल की टीम ने लगाया कोविड जांच कैंप

कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर स्थानीय पुलिस प्रशासन व सिविल अस्पताल की टीम द्वारा माता मोदी चौक में कोविड जांच कैंप लगाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 04:34 PM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 04:34 PM (IST)
सुनाम में पुलिस व सिविल अस्पताल की टीम ने लगाया कोविड जांच कैंप
सुनाम में पुलिस व सिविल अस्पताल की टीम ने लगाया कोविड जांच कैंप

संवाद सूत्र, सुनाम ऊधम सिंह वाला (संगरूर) : कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर स्थानीय पुलिस प्रशासन व सिविल अस्पताल की टीम द्वारा माता मोदी चौक में कोविड जांच कैंप लगाया गया। लोगों की कोविड जांच की गई, वहीं पुलिस मुलाजिमों ने भी अपने टेस्ट करवाए। शहर में बिना मास्क घूमने वाले लोगों को मास्क पहनने की अपील भी की गई। लोग पुलिस अधिकारियों से बहस करते भी नजर आए।

मौके पर मौजूद डीएसपी बलजिदर सिंह पन्नू ने कहा कि पुलिस प्रशासन का मकसद इस महामारी को रोकना है, न कि लोगों को परेशान करना। यदि लोग न समझे तो पुलिस की तरफ से सख्ती बरती जाएगी। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए प्रत्येक व्यक्ति का यह फर्ज बनता है कि वह सरकार व सेहत विभाग की तरफ से जारी हिदायतों की पालना करे।

chat bot
आपका साथी