देश की अखंडता, एकता व शांति बनाए रखने की दिलाई शपथ

डीसी संगरूर रामवीर की अगुआई में एडीसी अनमोल सिंह धालीवाल द्वारा जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स के आडिटोरियम हाल में विभिन्न विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों को संविधान के पालन की शपथ दिलाई गई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Nov 2021 04:41 PM (IST) Updated:Fri, 26 Nov 2021 04:41 PM (IST)
देश की अखंडता, एकता व शांति बनाए रखने की दिलाई शपथ
देश की अखंडता, एकता व शांति बनाए रखने की दिलाई शपथ

जागरण संवाददाता, संगरूर : डीसी संगरूर रामवीर की अगुआई में एडीसी अनमोल सिंह धालीवाल द्वारा जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स के आडिटोरियम हाल में विभिन्न विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों को संविधान के पालन की शपथ दिलाई गई। डीसी रामवीर व एडीसी अनमोल धालीवाल ने कहा कि देश की अखंडता, एकता व शांति बनाए रखने के लिए संविधान का पालन जरूरी है। इस मौके पर एडीसी शहरी विकास लतीफ अहमद, एडीसी विकास राजिदर बतरा, सिविल सर्जन डा. परमिदर कौर, जिला समाजिक व न्याय अधिकारी गुरिदरजीत सिंह सहित प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौजूद थे। उधर, भाइचारक तालमेल मंच संगरूर द्वारा डा. आंबेडकर नगर में स्थित डा. आंबेडकर प्रतिमा के समक्ष सुरजीत सिंह प्रधान की अगुआई में संविधान दिवस मनाया गया। मंच के सदस्यों द्वारा प्रतिमा को हार पहनाकर ज्योति प्रचंड की। इस मौके पर मुख्य सरप्रस्त मूलचंद, चेयरमैन जगजीतइंद्र सिंह, चमकौर सिंह, सीनियर उपप्रधान बलवीर सिंह, वित सचिव जसबीर सिंह खालसा, मुख्य सगठित जगतार सिंह मौजूद थे। रोशन लाल, जसवंत सिंह व हरविदर सिंह द्वारा चाय पानी का इंतजाम किया गया। बलजीत सिंह ने कहा कि बाबा साहेब का संविधान सभी को बराबर हक देने वाला है। उसका हमेशा सम्मान करना चाहिए। इस मौके सरपू सिंह व शेर सिंह ने भी शिरकत की।

chat bot
आपका साथी