फलदार, छायादार एवं वेल के 80 पौधे लगाए

अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व पंजाब प्रदेश के उपाध्यक्ष संदीप जैन ने संस्था द्वारा भारत भर में चलाए जा रहे हरित भारत अभियान को आगे बढ़ाते हुए जैन फार्म हाउस पर राज्य अध्यक्ष सुरेंद्र सिगला के आवाह्न पर पौधारोपण किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 04:31 PM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 04:31 PM (IST)
फलदार, छायादार एवं वेल के 80 पौधे लगाए
फलदार, छायादार एवं वेल के 80 पौधे लगाए

संवाद सूत्र, सुनाम ऊधम सिंह वाला (संगरूर) : अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व पंजाब प्रदेश के उपाध्यक्ष संदीप जैन ने संस्था द्वारा भारत भर में चलाए जा रहे हरित भारत अभियान को आगे बढ़ाते हुए जैन फार्म हाउस पर राज्य अध्यक्ष सुरेंद्र सिगला के आवाह्न पर पौधारोपण किया। इस दौरान आयुर्वेदिक, फलदार, छायादार एवं वेल के 80 से अधिक पौधे लगाए गए। पौधे लगाने की रस्म ईशानवी जैन, शिखा जैन, जाह्नवी जैन, सजल जैन व प्रेम जैन द्वारा मन्त्रों उच्चारण के बीच अदा की। योगेश बांसल, चंदन सिगला एवं अन्य पदाधिकारियों एवं परिवार के सदस्यों ने लगाए गए पौधों को जीवनदान का प्रण लिया।

chat bot
आपका साथी