घर पर रखे पालतू जानवरों का अवश्य करवाएं टीकाकरण

सिविल अस्पताल में सिविल सर्जन डा. अंजना गुप्ता की अगुआई में विश्व रैबिज दिवस मनाया गया। जागरूकता बैनर व पोस्टर जारी किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 05:44 PM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 10:45 PM (IST)
घर पर रखे पालतू जानवरों का अवश्य करवाएं टीकाकरण
घर पर रखे पालतू जानवरों का अवश्य करवाएं टीकाकरण

जागरण टीम, संगरूर : सिविल अस्पताल में सिविल सर्जन डा. अंजना गुप्ता की अगुआई में विश्व रैबीज दिवस मनाया गया। जागरूकता बैनर व पोस्टर जारी किया गया। डा. गुप्ता ने बताया कि रैबीज एक घातक रोग है। परन्तु इसका ईलाज संभव है। यह रोग घर पर रखे पालतू जानवरों से हो सकता है। ऐसे में उनका वेटनरी अस्पतालों से टीकाकरण जरूर करवाना चाहिए। यदि कोई कुत्ता किसी को काट ले तो टीकाकरण जरूर करवाना चाहिए। कुत्ते द्वारा काटे जाने को गंभीरता से लेना चाहिए। जब तक डाक्टर न आ जाए तब तक जख्म को पानी व साबुन से लगातार धोते रहें। इसके ईलाज के लिए रैबीज का टीका सरकारी जिला अस्पतालों, सब डिवीजन अस्पतालों व कम्युनिटी हेल्थ सेंटरों में फ्री लगाए जाते हैं। वहीं इस दौरान अस्पताल में आटोमैटिक ब्लड प्रेशर मानीटर मशीन का उद्घाटन किया गया। सिविल सर्जन ने बताया कि मशीन की खासियत है कि यह बगैर किसी की मदद के खुद ही ब्लड प्रेशर और नब्ज की जांच करती है। इस मौके पर सीनियर मेडिकल अफसर डा. बलजीत सिंह, डा. संजय माथुर सीनियर मेडिकल अफसर आई मोबाइल संगरूर और सेहत अधिकारी मौजूद थे। गांवों में जागरूकता के लिए पर्चे बांटे

ब्लाक भवानीगढ़ के विभिन्न सेहत केंद्रों में विश्व रैबीज दिवस मनाया गया। सीनियर मेडिकल अफसर सीएचसी भवानीगढ़ डा. महेश कुमार द्वारा ब्लाक स्तर से गांव स्तर पर लोगों को रैबीज संबंधी जागरूक किया गया। ब्लाक एजुकेटर गुरविदर सिंह ने बताया कि इस दौरान लोगों को जागरूकता बैनर व पर्चे भी बांटे गए। लोगों को किसी जीव के द्वारा काटे जाने पर तुरंत नजदीकी सरकारी सेहत केंद्र पर संपर्क करने की अपील की गई। इस मौके गुरजंट सिंह हेल्थ सुपरवाइजर, मनदीप सिंह, मुनीश कुमार आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी