कौंसिल चनावों में शिअद व भाजपा को जनता देगी जवाब : ढींडसा

नगर कौंसिल के हो रहे चुनावों में लोग मतदान करके जल्द ही शिअद बादल व भाजपा को उनकी हैसियत के बारे में बताएंगे। यह बात शिअद डेमोक्रेटिक के प्रधान राज्यसभा सदस्य सुखदेव सिंह ढींडसा ने शुक्रवार देर शाम को पत्रकारों से बात करते हुए कही।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Jan 2021 09:55 PM (IST) Updated:Fri, 22 Jan 2021 09:55 PM (IST)
कौंसिल चनावों में शिअद व भाजपा को जनता देगी जवाब :  ढींडसा
कौंसिल चनावों में शिअद व भाजपा को जनता देगी जवाब : ढींडसा

जागरण संवाददाता बरनाला : नगर कौंसिल के हो रहे चुनावों में लोग मतदान करके जल्द ही शिअद बादल व भाजपा को उनकी हैसियत के बारे में बताएंगे। यह बात शिअद डेमोक्रेटिक के प्रधान राज्यसभा सदस्य सुखदेव सिंह ढींडसा ने शुक्रवार देर शाम को पत्रकारों से बात करते हुए कही।

सुखदेव सिंह ढींडसा शुक्रवार को पवन सेवा समिति के प्रधान राजेश कांसल राजू के स्वास्थ्य संबंधी हालचाल पूछने आए थे। इस दौरान शिअद डेमोक्रेटिक के मनू जिदल,बार एसोसिएशन के साबका प्रधान एडवोकेट गुरविदर सिंह गिदी, धीरज ददाहूर, एचपी गैस के डायरेक्टर हिमांशू कांसल, सुखदेव लुटावा घोला, एमसी हेम राज,समाजसेवी प्रवीण कुमार सिगला,स्कूल फार डीफ के पीआरओ संजीव ढंड,वरूण बत्ता,राम लाल कांसल आदि उपस्थित थे। गौर हो कि इस अवसर पर भाजपा व कांग्रेंसी नेता भी उपस्थित थे। भाजपा व कांग्रेस की सोच एक जैसी : परमिंदर ढींढसा

संवाद सहयोगी, संगरूर : पूर्व वित्त मंत्री व विधायक परमिदर सिंह ढींडसा ने पत्रकारों से बातचीत दौरान कहा कि देश की आर्थिक नीतियों के बारे में भाजपा व कांग्रेस की सोच एक जैसी है। जिस प्रकार कांग्रेस ने विश्व व्यापार संस्था के दबाव में आकर आर्थिक नीतियों में बदलाव किया है, उसी प्रकार मोदी सरकार भी इन नीतियों को प्रभावशाली तरीके से लाकर लागू करने पर तुली है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने विश्व व्यापार संस्था की हिदायत पर कारपोरेट घरानों के हित में किसान विरोधी कानून बनाएं हैं। खुली मंडी व आमदन दोगुनी होने के लालच देकर मंडियां बंद करवाई जा रही हैं। सरकारी सब्सिडी को खत्म किया जा रहा है। इससे यहां देश का कृषि उद्याकेग बर्बाद होगा, वहीं आम किसानों को खेत से बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी