अंडरब्रिज के नीचे जमा हुए गंदे पानी से राहगीर परेशान

शहर का इकलौता अंडरब्रिज इन दिनों लोगों के लिए परेशानी का करण बना हुआ है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 04 Dec 2020 10:04 PM (IST) Updated:Fri, 04 Dec 2020 10:04 PM (IST)
अंडरब्रिज के नीचे जमा हुए गंदे पानी से राहगीर परेशान
अंडरब्रिज के नीचे जमा हुए गंदे पानी से राहगीर परेशान

जेएनएन, सुनाम उधम सिंह वाला, संगरूर : शहर का इकलौता अंडरब्रिज इन दिनों लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। गंदे पानी की निकासी न होने से बदबूदार छप्पड़ा का रूप धारण कर लिया है। यह अंडरब्रिज शहर की दो हिस्सों में बंटी आबादी को आपस में जोड़ता है। एक तरफ पुराने शहर की आबादी व दूसरी तरफ इंदिरा बस्ती, नई अनाज मंडी व नई कालोनियां हैं। हजारों लोगों का रोजाना आना जाना रहता है। परंतु प्रशासन की लापरवाही से लोगों को गंदे पानी से गुजरने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। कई बार गंदे पानी के साथ-साथ खून भी देखने को मिलता है। जिसकी वजह आसपास र्कइ मीट की दुकानें हैं। इस संबंधी सूचना अधिकार कारकून व सीटी बजाओ के संयोजक जतिदर जैन ने कहा कि गंदे पानी की वजह से कई प्रकार की बीमारियां फैलने का डर है। इसके अलावा पुल के नीचे आने जाने वालों को गिरने की आशंका बनी रहती है, दूसरी तरफ मीट की दुकानों पर कारवाई होनी चाहिए, क्योंकि यहां पर मौजूद कुत्ते कई बार वाहन सवारों के पीछे दौड़ लगा देते हैं, जिससे लोगों का संतुलन बिगड़ जाता है। उन्होंने कहा कि यदि मामले की जल्द जांच न हुई तो वह इस मुद्दे को हयूमन राइट, सेहत विभाग व पंजाब के चीफ सचिव के पास लेकर जाएंगे। इस संबंधी एसडीएम मनजीत कौर ने कहा कि जल्द ही गंदे पानी को कार्यसाधक अफसर से कहकर साफ करवाया जाएगा। प्रशासन लोगों का बेहतर सुविधा देने के लिए वचनबद्ध है। इसके लिए पूरे प्रयास लगातार किए जा रहे हैं।

chat bot
आपका साथी