मई दिवस के शहीदों को श्रद्धांजलि दी

स्टेट पेंशनर्ज वेलफेयर एसोसिएशन एमएंडए संगरूर द्वारा शिकांगो में शहीद हुए मजदूरों को श्रद्धांजलि भेंट की गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 01 May 2021 05:26 PM (IST) Updated:Sat, 01 May 2021 05:26 PM (IST)
मई दिवस के शहीदों को श्रद्धांजलि दी
मई दिवस के शहीदों को श्रद्धांजलि दी

संवाद सूत्र, संगरूर

स्टेट पेंशनर्ज वेलफेयर एसोसिएशन एमएंडए संगरूर द्वारा शिकांगो में शहीद हुए मजदूरों को श्रद्धांजलि भेंट की गई। पेंशनर नेता राज कुमार, जसवीर सिंह खालसा, करनैल सिंह, पवन कुमार ने कहा कि समय की सरकारों द्वारा मजदूर विरोधी फैसले लिए जा रहे हैं जिसे कभी बर्दाशत नहीं किया जाएगा। इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस इंटक संगरूर द्वारा दविदर धालीवाल प्रधान के नेतृत्व में सिविल अस्पताल के गेट के समक्ष इंटक का झंडा फहराकर शिकांगो के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। शेर सिंह महासचिव, उप प्रधान बालकृष्ण, बलिहार सिंह, बंत सिंह, नरिदर कुमार प्रधान फोर क्लास सिविल अस्पताल आदि उपस्थित थे। भवानीगढ़ में पैप्सिको इंडिया होल्डिग वर्कर यूनियन चन्नों द्वारा यूनियन प्रधान सुखचैन सिंह के नेतृत्व में मजदूर-किसान दिवस मनाया गया। वहीं टोल प्लाजा वर्कर यूनियन पंजाब द्वारा भी कालाझाड़ टोल प्लाजा पर मई दिवस के शहीदों को नमन किया गया। मौके पर टोल प्लाजा वर्कर यूनियन पंजाब के राज्य उप प्रधान दर्शन सिंह लाडी सहित वर्कर उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी