रोटरी क्लब फिरोजपुर कैंट ने ऑक्सिजन सिलेंडर भेंट किया

रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3090 के डिस्ट्रिक्ट गर्वनर विजय अरोड़ा की नेताओं ने बैठक की।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 May 2021 10:34 PM (IST) Updated:Sat, 15 May 2021 10:34 PM (IST)
रोटरी क्लब फिरोजपुर कैंट ने ऑक्सिजन सिलेंडर भेंट किया
रोटरी क्लब फिरोजपुर कैंट ने ऑक्सिजन सिलेंडर भेंट किया

संवाद सहयोगी, फिरोजपुर : रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3090 के डिस्ट्रिक्ट गर्वनर विजय अरोड़ा की अगुआई में शनिवार को दो संस्थाओं को आक्सीजन के सिलेंडर दिए गए। सेक्रेटरी कमल शर्मा व सीनियर रोटेरियन हरविदर घई ने बताया कि देश में आक्सीजन सप्लाई की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। ऐसे हालातों में रोटरी क्लब फिरोजपुर कैंट ने सेवा परम धर्म ट्रस्ट और श्री राम बाग वृद्ध आश्रम को कोरोना महामारी में आक्सीजन की कमी के संकट को देखते हुए एक-एक आक्सीजन का सिलेंडर भेंट किया।

इन सिलेंडरों का उपयोग सरकारी नियमों के अनुसार जिस किसी को भी इसकी जरूरत हो संबंधित अधिकारी से हस्ताक्षर करवा कर हर संभव उनकी मदद के लिए हमेशा तैयार रहेंगे। अशोक बहल ने बताया की इससे पहले भी क्लब द्वारा प्रधान कुलदीप सिंह संधु की अगवाई में जिला प्रशासन को एक पोर्टेबल वेंटिलेटर, दो इंफ्रारेड थर्मोमीटर, 50 पीपी किट्स, 1500 मास्क भेंट किए गए ताकि इनका प्रयोग सिविल हास्पिटल की टीमों द्वारा किया जा सके।

इस दौरान समाजसेवी हरीश गोयल,जीवन शर्मा, सुखविदर भुल्लर, सरबजीत शर्मा, डा. कोहली, अनिल चोपड़ा, रोटेरियन, अरुण खेत्रपाल, रोटरियन दशमेश सेठी, रोटरियन बीएस संधु रोटरियन अभिमन्यु दयोड़ा, हरविदर घई, रोटेरियन वजेंद्र गुप्ता, गुलशन सचदेवा, कपिल टंडन, अश्वनी ग्रोवर, विपुल नारंग, शिवम बजाज, सुखदेव शर्मा, राजेश मलिक उपस्थित थे।

संवाद सूत्र, मुदकी (फिरोजपुर) :

शनिवार के दिन मुदकी के चौकी इंचार्ज कर्म सिंह संधू ने दुकानदारों के मुंह पर मास्क न होने के कारण उनके चालान काटे गए। संधू ने बताया है कि यदि कोई भी दुकानदार दो बजे तक दुकान बंद नहीं करता तो उस पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी। यदि किसी भी व्यक्ति के मुंह पर मास्क न होने के कारण उसका चालान काटा जाएगा। कोविड-19 का उल्लंघन किया गया तो उस पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी। पुलिस चौकी प्रभारी ने कहा कि मुंह और मास्क रखना चाहिए कि तो बीमारी से बचा जा सके।

chat bot
आपका साथी