अमरगढ़ में गुरबाणी कीर्तन दरबार सजाया

स्थानीय गुरुद्वारा विश्वकर्मा साहिब में श्री गुरु तेग बहादुर जी के प्रकाश पर्व को समर्पित गुरुबाणी कीर्तन दरबार आयोजित किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 09:30 PM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 09:30 PM (IST)
अमरगढ़ में गुरबाणी कीर्तन दरबार सजाया
अमरगढ़ में गुरबाणी कीर्तन दरबार सजाया

संवाद सूत्र, अमरगढ़ (संगरूर) : स्थानीय गुरुद्वारा विश्वकर्मा साहिब में श्री गुरु तेग बहादुर जी के प्रकाश पर्व को समर्पित गुरुबाणी कीर्तन दरबार आयोजित किया गया। इसमें क्षेत्र की संगत ने बड़ी संख्या में शिरकत की। समागम के दौरान कथावाचक भाई अमृतपाल सिंह पक्खोकलां ने कहा कि यदि गुरु साहिब के पर्व मनाने हों तो सभी को अपने घरों में श्री सहज पाठ के खुद गुरुबाणी पढ़कर भोग डालने चाहिए। इससे पाठ का महत्व और बढ़ जाता है, वहीं घर का शुद्धीकरण होता है। इस मौके पर अरदास के उपरांत श्री सहज पाठ शुरू करने वाली संगत को पोथी साहिब भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान गुरुद्वारा साहिब के मुख्य ग्रंथी निर्मल सिंह, प्रधान जगदेव सिंह, मिस्त्री जसवंत सिंह, पूर्व सरपंच सरबजीत सिंह, गुरसिमरन सिंह, राजिदर सिंह, दर्शन सिंह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी