स्वतंत्रता दिवस पर जलाएंगे अध्यादेशों की कापियां

संवाद सूत्र भवानीगढ़ (संगरूर) भारतीय किसान यूनियन राजेवाल की ब्लॉक स्तरीय बैठक हुई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 03 Aug 2020 10:47 PM (IST) Updated:Tue, 04 Aug 2020 06:08 AM (IST)
स्वतंत्रता दिवस पर जलाएंगे अध्यादेशों की कापियां
स्वतंत्रता दिवस पर जलाएंगे अध्यादेशों की कापियां

संवाद सूत्र, भवानीगढ़ (संगरूर) :

भारतीय किसान यूनियन राजेवाल की ब्लॉक स्तरीय बैठक ब्लॉक प्रधान दलबारा सिंह नागरा व जिला प्रधान गुरमीत सिंह के नेतृत्व में हुई। जहां पर किसानों द्वारा केंद्र सरकार के खेती ऑर्डिनेंस के खिलाफ नारेबाजी कर इसे तुरंत वापस लेने की मांग की गई। जत्थेबंदी नेता जगदेव सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों के खिलाफ नए फैसले लेकर उन्हें तबाह करना चाहती है। किसान व मजदूर पहले से ही आर्थिक तंगी के चलते लगातार खुदकुशी कर रहे है।

इस अवसर पर किसानों ने ऐलान किया कि आजादी के दिन 15 अगस्त को राज्य भर में जत्थेबंदी की ओर से ऑर्डिनेंस की कापियां जलाई जाएंगी। सरकार को नींद से जगाने के लिए गांव में किसानों के हक में नारे लिखे जाएंगे। इस संबंधी वर्करों की डयूटी लगा दी गई है। इस मौके जगसीर सिंह, कश्मीर सिंह, कुलतार सिंह, अजैब सिंह, अजमेर सिंह, सतगुर सिंह, हरनाम सिंह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी