अब चन्नी की कोठी के समक्ष गरजेंगे बेरोजगार

पंजाब में कांग्रेस पार्टी में जहां घमासान का माहौल बना हुआ है वहीं बेरोजगार लगातार संघर्ष पर जटे हुए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 05:39 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 06:04 PM (IST)
अब चन्नी की कोठी के समक्ष गरजेंगे बेरोजगार
अब चन्नी की कोठी के समक्ष गरजेंगे बेरोजगार

जागरण संवाददाता, संगरूर

पंजाब में कांग्रेस पार्टी में जहां घमासान का माहौल बना हुआ है, वहीं बेरोजगार लगातार संघर्ष पर जटे हुए हैं। रविवार को बेरोजगार बीएड टीईटी पास अध्यापकों ने नए बने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। 24 सितंबर को चन्नी की कोठी के समक्ष प्रदर्शन किया जाएगा।

बेरोजगार बीएड टीईटी पास अध्यापक के प्रांतीय प्रधान सुखविदर सिंह ढिल्लवां ने कहा कि घर-घर रोजगार का वादा करके मुकरी कांग्रेस सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री ने एक बार भी बेरोजगारों की सुध नहीं ली। मोती महल के समक्ष अनेक बार धरना प्रदर्शन किया गया। वहीं पंजाब के शिक्षामंत्री रहे विजयइंद्र सिगला ने भी भद्दी शब्दावली इस्तेमाल की है। 31 दिसंबर से संगरूर में सिंगला की कोठी के गेट पर बेरोजगार सांझे मोर्चे की तरफ से पक्का मोर्चा जारी है। संगरूर में ही सिविल अस्पताल की पानी वाली टंकी पर मुनीश कुमार नाम का बेरोजगार चढ़कर बैठा हुआ है।

इस मौके यूनियन नेता गगनदीप कौर भवानीगढ़, अमन सेखा पटियाला, बलराज फरीदकोट, गुरप्रीत सिंह बठिडा, बलकार सिंह मानसा, संदीप सिंह गिल, जगजीत सिंह जगी जोधपुर, कुलवंत सिंह लोंगोवाल, निर्मल सिंह मोगा, किरण कौर मालेरकोटला, अमरजीत सिंह रोपड़, नरिदर फाजिल्का, लखविदर सिंह मुक्तसर ने कहा कि मुख्यमंत्री के चेहरे बदलने से कांग्रेस अपने वादों से मुकर नहीं सकती। बेरोजगारों की लड़ाई कांग्रेस के खिलाफ रोजगार के वादे पूरे करवाने तक जारी रहेगी। राजबीर कौर, राज किरण, हरदीप कौर आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी