भवानीगढ़ में नए तहसील कांप्लेक्स की बजाय पुराने को दिया जाए नया रूप : लिप

गत दिनों शिक्षामंत्री विजयइंद्र सिगला की ओर से भवानीगढ़ के बालद कोठी में तहसील कांप्लेक्स के रखे नींव पत्थर का विरोध होना शुरू हो गया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 31 Mar 2021 04:21 PM (IST) Updated:Wed, 31 Mar 2021 04:21 PM (IST)
भवानीगढ़ में नए तहसील कांप्लेक्स की बजाय पुराने को दिया जाए नया रूप : लिप
भवानीगढ़ में नए तहसील कांप्लेक्स की बजाय पुराने को दिया जाए नया रूप : लिप

संवाद सहयोगी, संगरूर

गत दिनों शिक्षामंत्री विजयइंद्र सिगला की ओर से भवानीगढ़ के बालद कोठी में तहसील कांप्लेक्स के रखे नींव पत्थर का विरोध होना शुरू हो गया है। लोक इंसाफ पार्टी (लिप) के हलका इंचार्ज तलविदर सिंह मान द्वारा मुख्यमंत्री पंजाब के नाम डीसी संगरूर रामवीर को ज्ञापन सौंपा गया। मान ने कहा कि पुरानी तहसील वाली जगह भवानीगढ़ के लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है। तहसील के सामने गुरुद्वारा पातशाही नौंवी सुशोभित है जहां पर कोई जरूरतमंद तहसील में काम लेट होने पर आराम या लंगर छक सकता है। इस स्थान से बस स्टैंड भी काफी नजदीक है जिससे बुजुर्ग परेशानी से बच जाते हैं। लेकिन अब नए बनने जा रहे तहसील कांप्लेक्स का स्थान शहर से कई किलोमीटर दूर है। कुछ समय पहले यह स्थान गाल बालद कोठी के नाम से जाना जाता था। यहां पर आने जाने के लिए कोई पब्लिक ट्रांसपोर्ट की सुविधा नहीं है। ऐसे में भवानीगढ़ शहर सहित आसपास के गांव के लोगों को परेशानी होगी। उन्होंने मुख्यमंत्री पंजाब से मांग की कि नए बन रहे तहसील कांप्लेक्स के निर्माण पर रोक लगाई जाए। उसकी बजाय पुरानी जगह वाले तहसील कांप्लेक्स को आधुनिक सुविधाओं से लैस कर नई बिल्डिग का रूप दिया जाए। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने नए बनने वाले तहसील कांप्लेक्स के काम को न रोका तो लोक इंसाफ पार्टी बड़ा संघर्ष शुरू करेगी। यदि जरूरत पड़ी तो दस्तख्त मुहिम चलाई जाएगी। उनके साथ राजन कोसल, गुरप्रीत रटोल, जीत सिंह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी