नवजन्मी बच्ची का घर पहुंचने पर किया स्वागत

गांव आलोअर्ख में यूथ स्पो‌र्ट्स क्लब के नेता सुखदेव सिंह सुक्खा के परिवार ने नवजन्मी बेटी का घर पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 09:31 PM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 09:31 PM (IST)
नवजन्मी बच्ची का घर पहुंचने पर किया स्वागत
नवजन्मी बच्ची का घर पहुंचने पर किया स्वागत

संवाद सूत्र, भवानीगढ़ (संगरूर) : गांव आलोअर्ख में यूथ स्पो‌र्ट्स क्लब के नेता सुखदेव सिंह सुक्खा के परिवार ने नवजन्मी बेटी का घर पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया। इससे पहले बच्ची की तंदुरुस्ती के लिए गुरुद्वारा साहिब मंजी साहिब में अरदास करवाई। इसके पश्चात घर में हुए समागम में पहुंचे बसपा के हलका सचिव जसविदर सिंह चोपड़ा, आप के सीनियर नेता दिनेश बांसल, नरिदर कौर भराज, गुरप्रीत सिंह, कमल नागरा, गुरसंगत सिंह, अवतार सिंह, राम गोयल, अवतार सिंह तारी, बलजिदर सिंह आदि द्वारा आशीर्वाद देकर परिवार को सम्मानित किया। बच्ची के पिता सुखदेव सिंह ने कहा कि आज लड़कियां लड़कों के बराबर काम कर रही हैं। पढ़ाई में अच्छे नंबर लेकर माता पिता का नाम रोशन हो रहा है।

chat bot
आपका साथी