चाची को तेजधार हथियार से मौत के घाट उतारा

यहां के गांव भरूर में कलयुगी भतीजे ने चाची को तेजधार हथियार से वार करके मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 29 Sep 2021 06:10 PM (IST) Updated:Wed, 29 Sep 2021 06:10 PM (IST)
चाची को तेजधार हथियार से मौत के घाट उतारा
चाची को तेजधार हथियार से मौत के घाट उतारा

संवाद सूत्र, सुनाम ऊधम सिंह वाला (संगरूर) : यहां के गांव भरूर में कलयुगी भतीजे ने चाची को तेजधार हथियार से वार करके मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। हत्यारे भतीजे की तलाश जारी है। मृतका के पति के मुताबिक भतीजा उसकी पत्नी पर बुरी नजर रखता था। परिवार द्वारा उसे कई बार समझाया भी गया था, लेकिन वह नहीं माना।

पुलिस को दर्ज करवाए बयान में सुखविदर सिंह पुत्र चंद सिंह निवासी भरूर थाना सिटी सुनाम ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी करता है। जसवंत सिंह पुत्र शेर सिंह निवासी भरूर के यहां नौकर है। उसकी शादी करीब 15 साल पहले जसवीर कौर उर्फ जस्सी पुत्री सीता सिंह निवासी समूरा के साथ हुई थी। वह दो बच्चों का बाप है। मंगलवार शाम करीब 7:40 पर जब वह घर आया तो देखा कि घर के दरवाजे खुले पड़े थे और दोनों बच्चे और उसकी पत्नी घर पर नहीं थे। उसने छत से किसी की आवाज सुनी तो वह ऊपर चला गया। देखा कि उसकी पत्नी जमीन पर गिरी पड़ी थी और उसके हाथ से खून बह रहा था। उसके पास उसका भतीजा राजवीर सिंह उर्फ राजू पुत्र राम सिंह निवासी भरूर हाथ में खपरा (तेजधार हथियार) लेकर खड़ा था। वह कह रहा था कि आप लोगों ने मेरी बेइज्जती करवा दी है। मैं तुम्हें जान से मार दूंगा। तभी उसने देखते ही देखते उसकी पत्नी के कान के पास खपरे से दो वार और कर दिए। उसके शोर मचाने पर उसका भाई रछपाल सिंह भी मौके पर आ गया और राजवीर सिंह छत से कूदकर भाग गया। पत्नी को घायल अवस्था में सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, यहां से उसे पटियाला और फिर चंडीगढ़ के लिए रैफर कर दिया गया, लेकिन उसकी पत्नी ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने बयान दर्ज करके मामला दर्ज कर लिया है और आरोपित की तलाशी की जा रही है।

chat bot
आपका साथी