काम को बोझ समझने की बजाय फर्ज समझने की जारूरत

संगरूर भारतीय खाद्य निगम मंडल कार्यालय संगरूर द्वारा राजभाषा हिदी को बढ़ावा देने के लिए कार्यक्रम करवाया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 10 Dec 2019 04:52 PM (IST) Updated:Tue, 10 Dec 2019 06:15 PM (IST)
काम को बोझ समझने की बजाय फर्ज समझने की जारूरत
काम को बोझ समझने की बजाय फर्ज समझने की जारूरत

जागरण संवाददाता, संगरूर : भारतीय खाद्य निगम मंडल कार्यालय संगरूर द्वारा राजभाषा हिदी को बढ़ावा देने के मकसद से खाद्य भंडारण मालेरकोटला-वन में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें एफसीआइ मालेरकोटला, धूरी व अहमगढ़ के कर्मचारियों द्वारा विशेष तौर पर शिरकत की गई। बरनाला से सतपाल शर्मा मुख्य मेहमान के तौर पर शामिल हुए। उन्होंने समूह कर्मचारियों को हिदी भाषा को आगे लेकर जाने के लिए अधिक कार्य करने को प्रेरित किया। भूपिदर सिंह प्रबंधक धनौला द्वारा हिदी भाषा पर कविता सुनाई गई। हरप्रीत सिंह प्रबंधक द्वारा भारतीय खाद्य निगम की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। मंच संचालन हिदी अनुराग में कार्यरत संतोष प्रताप सिंह द्वारा बाखूबी निभाया गया। उन्होंने कर्मचारियों को कार्य को बोझ न समझकर स्वेच्छा से कार्य करने को प्रेरित किया। आखिर में हिदी में कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रबंधकों द्वारा सम्मानित किया गया।

इस मौके गुरमेल सिंह, प्रदीप नंदा, लक्खा सिंह, सहनाज मलिक, प्यारा सिंह, दीपक कुमार, नवीन कुमार, शक्ति सिंह, दीपेश व गुरमीत सिंह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी