सरकारी सम्मान से राष्ट्रीय पक्षी मोर के शव को दफनाया

वसंत के दिन गांव बडरूखां में राष्ट्रीय पक्षी मोर की सिंथेटिक डोर के मरे मोर के शव को दफनाया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 19 Feb 2021 03:10 PM (IST) Updated:Fri, 19 Feb 2021 03:10 PM (IST)
सरकारी सम्मान से राष्ट्रीय पक्षी मोर के शव को दफनाया
सरकारी सम्मान से राष्ट्रीय पक्षी मोर के शव को दफनाया

जागरण संवाददाता, संगरूर : वसंत के दिन गांव बडरूखां में राष्ट्रीय पक्षी मोर की सिंथेटिक डोर से कटने से मौत हो गई थी, जिसके शव को पूरे सरकारी सम्मान के साथ तिरंगे में लपेटकर दफना दिया गया।

गौर हो कि मंगलवार को वसंत पंचमी के दिन गांव बडरूखां में एक मोर की सिंथेटिक डोर की चपेट में आने से बुरी तरह कट गया था, यही नहीं मोर की हड्डी तक कट गई थी। घायल हुए मोर को लोगों ने गांव के पशु चिकित्सा अस्पताल में लाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी एक वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर देखने को मिली थी। वीडियो को देखकर पुलिस चौकी बडरूखां पुलिस ने उसी रात मोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए वन विभाग के हवाले कर दिया। इस मामले में चौकी प्रभारी गगनदीप सिंह व वन विभाग की डिवीजन अधिकारी विद्या सागरी ने बताया कि बुधवार को मोर के शव का पोस्टमार्टम किया गया। मौत के असल कारणों को जानने के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। पोस्टमार्टम के बाद मोर के शव को पूरे सरकारी सम्मान के साथ तिरंगे में लपेटकर दफना दिया। इस मौके पर लोगों ने कहा कि सरकार को सिंथेटिक डोर रोकने के लिए सख्त कदम उठाना चाहिए, जिससे इंसानों के साथ पशु पक्षियों को बेमौत मरने से बचाया जा सके, क्योंकि यह डोर अब बहुत ही खतरनाक हो चुकी है।

इस मौके वन रेंज अफसर मनदीप सिंह, ब्लॉक अफसर चरणजीत सिंह, बीट अफसर शरणजीत सिंह, कोमलदीप कौर व राज कुमार आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी