नरिदर रैंबो शिअद यूथ विग के राष्ट्रीय उप प्रधान नियुक्त

शिरोमणि अकाली दल में नौजवानों का बड़ी संख्या में शामिल होना बेहद शुभ संकेत है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Jul 2021 06:20 PM (IST) Updated:Wed, 21 Jul 2021 06:20 PM (IST)
नरिदर रैंबो शिअद यूथ विग के राष्ट्रीय उप प्रधान नियुक्त
नरिदर रैंबो शिअद यूथ विग के राष्ट्रीय उप प्रधान नियुक्त

जागरण संवाददाता, संगरूर

शिरोमणि अकाली दल में नौजवानों का बड़ी संख्या में शामिल होना बेहद शुभ संकेत है। इससे पार्टी की जड़े मजबूत होंगी। यह बातें हलका संगरूर के पूर्व विधायक बाबू प्रकाश चंद गर्ग ने नरिदर सिंह रैंबो को पार्टी के यूथ विग का राष्ट्रीय उप प्रधान नियुक्त करते हुए पत्र देते समय कहीं।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए बाबू गर्ग ने कहा कि यूथ का अकाली दल में काफिला बढ़ता जा रहा है। नरिदर सिंह को पार्टी प्रति की सेवाओं को देखते हुए पार्टी प्रधान सुखबीर सिंह बादल के आदेश पर यूथ विग का राष्ट्रीय उप प्रधान चुना गया है। अजय गर्ग, साहिल सिगला, रमजान बाक्सर, राजिदर कुमार, अश्वनी कुमार, विकी गर्ग, सनी बाक्सर, रमेश कुमार आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी