संसद सदस्य अमर सिंह ने मंडियों का दौरा किया

जेएनएन अमरगढ़ संगरूर श्री फतेहगढ़ साहिब के सांसद अमर सिंह ने विधानसभा हलका अमरगढ़ में दौरा किए।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Oct 2020 10:01 PM (IST) Updated:Fri, 30 Oct 2020 10:01 PM (IST)
संसद सदस्य अमर सिंह ने मंडियों का दौरा किया
संसद सदस्य अमर सिंह ने मंडियों का दौरा किया

जेएनएन, अमरगढ़, संगरूर : श्री फतेहगढ़ साहिब के सांसद अमर सिंह ने विधानसभा हलका अमरगढ़ में की मंडियों का दौरा कर धान की खरीद का जायजा लिए। इस मौके पर उन्हें कुछ किसानों ने बताया कि मंडी में कुछ आढ़ती प्रशासन से मिलकर दूसरे राज्यों से सस्ते भाव धान खरीदकर आगे महंगे दाम पर बेच रहे हैं। जिसे बंद करवाना बहुत जरूरी है, क्योंकि अगर दूसरे राज्यों का धान पंजाब आकर बिकेगा तो पंजाब के किसानों को अपनी फसल बेचने में सबसे अधिक परेशानी होगी। इस मौके अमर सिंह ने कहा कि वह जल्द डीसी संगरूर को मिलकर मामले की जांच हेतु अपील करेंगे। उन्होंने कहा कि सांसद निधि से समय समय पर विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। इस मौके उनके साथ हलका अमरगढ़ के कांग्रेसी विधायक सुरजीत सिंह धीमान, एसडीएम विक्रमजीत सिंह पैंथे, नायब तहसीलदार जसकरन सिंह, थाना अमरगढ़ मुख्य अफसर इंस्पेक्टर राजेश कुमार, कांग्रेसी नेता सिमरनजीत सिंह, सरपंच निर्मल सिंह, आढ़ती यूनियन प्रधान राहुल सिगला आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी