वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल, पीजीआइ रैफर

भवानीगढ़-समाणा मुख्य मार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Jan 2021 04:56 PM (IST) Updated:Mon, 25 Jan 2021 04:56 PM (IST)
वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल, पीजीआइ रैफर
वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल, पीजीआइ रैफर

संवाद सूत्र, भवानीगढ़ (संगरूर)

भवानीगढ़-समाणा मुख्य मार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। सिविल अस्पताल भवानीगढ़ से पीजीआइ चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया है। हाईवे पैट्रोलिग पुलिस भवानीगढ़ में तैनात हवलदार रजिदर सिंह ने बताया कि रविवार देर शाम गांव माझा का चमकौर सिंह उर्फ सत्ता अपनी मोटरसाइकिल पर गांव बमणा की तरफ जा रहा था। गांव बालद खुर्द के बस स्टैंड के समक्ष पहुंचा तो अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अज्ञात वाहन चालक फरार हो गया। सूचना मिलते ही हाईवे पैट्रोलिग पुलिस ने घायल को सरकारी अस्पताल भवानीगढ़ पहुंचाया। उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया।

chat bot
आपका साथी