सेवाएं रेगुलर करवाने के लिए कलमछोड़ हड़ताल पर मनरेगा कर्मचारी

अपनी सेवाएं रेगुलर करवाने के लिए कलमछोड़ हड़ताल पर चल रहे मनरेगा कर्मचारी ब्लाक संगरूर द्वारा लगाया गया धरना मंगलवार को 19वें दिन जारी रहा।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 04:51 PM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 04:51 PM (IST)
सेवाएं रेगुलर करवाने के लिए कलमछोड़ हड़ताल पर मनरेगा कर्मचारी
सेवाएं रेगुलर करवाने के लिए कलमछोड़ हड़ताल पर मनरेगा कर्मचारी

जागरण संवाददाता, संगरूर

अपनी सेवाएं रेगुलर करवाने के लिए कलमछोड़ हड़ताल पर चल रहे मनरेगा कर्मचारी ब्लाक संगरूर द्वारा लगाया गया धरना मंगलवार को 19वें दिन जारी रहा। पंजाब सरकार के खिलाफ रोष व्यक्त करते हुए ब्लाक प्रधान अमनदीप सिंह ने कहा कि समूह मनरेगा मुलाजिम गत 12 वर्षों से बेहद कम वेतन पर काम कर रहे हैं, जिससे उनके परिवार का गुजारा मुश्किल होता है। पंजाब के करीब सभी गांव का अस्सी प्रतिशत काम मनरेगा के तहत होता है, लेकिन मनरेगा मुलाजिमों को पक्का करने से आनाकानी की जा रही है। उन्होंने मजदूरों की ओर से मांग की कि सरकार उन्हें जल्द विभाग में पक्का करे। मंजू रानी सीए, मनजीत सिंह, गुरप्रताप सिंह एपीओ, विनोद कुमार, सुखपाल सिंह, गुरमेल सिंह, सुखदेव सिंह, कुलविदर सिंह, जगजीत सिंह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी