मनरेगा कर्मचारी करेंगे कैबिनेट मंत्री चन्नी की रिहायश का घेराव

पेंडू विकास व पंचायत विभाग के तहत कांट्रैक्ट पर ड्यूटी निभा रहे मनरेगा मुलाजिमों की हड़ताल लगातार जारी है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 05:27 PM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 05:27 PM (IST)
मनरेगा कर्मचारी करेंगे कैबिनेट मंत्री चन्नी की रिहायश का घेराव
मनरेगा कर्मचारी करेंगे कैबिनेट मंत्री चन्नी की रिहायश का घेराव

संवाद सूत्र, दिड़बा (संगरूर)

पेंडू विकास व पंचायत विभाग के तहत कांट्रैक्ट पर ड्यूटी निभा रहे मनरेगा मुलाजिमों की हड़ताल लगातार जारी है। पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राज्य सीनियर उप प्रधान रणधीर सिंह धीमान व ब्लॉक प्रधान बलविदर सिंह ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा चुनाव के दौरान ठेके पर काम करते मुलाजिमों को पक्का करने का आश्वासन दिया था लेकिन अब तक उन्हें पक्का नहीं किया गया। हड़ताल के दौरान गांव में विकास कार्य ठप हो गए हैं। 18 लाख मनरेगा रोजगार प्राप्त मजदूरों के चूल्हे ठंडे पड़ चुके हैं। उन्होंने कहा कि मनरेगा कर्मचारी यूनियन पंजाब द्वारा पांच अगस्त को कैबिनेट सब कमेटी मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की रिहायश घेरने का एलान किया है। नौ अगस्त को कैबिनेट सब कमेटी चेयरमैन ब्रहम महिदा की पटियाला रिहायश को घेरा जाएगा। इससे पहले ठेका मुलाजिम संघर्ष मोर्चा पंजाब के आह्वान पर सभी विभागों के ठेका मुलाजिम 3 से 4 अगस्त को अपने कार्यालय समक्ष समूहिक छुट्टी लेकर रोष प्रदर्शन करेंगे।

chat bot
आपका साथी