मगनरेगा कर्मचारियों की हड़ताल 22वें दिन भी जारी

मगनरेगा विभाग में सेवाएं रेगुलर करवाने की मांग को लेकर गत 22 दिनों से हड़ताल पर चल रहे मगनरेगा मुलाजिमों ने संघर्ष तेज कर दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 04:29 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 04:29 PM (IST)
मगनरेगा कर्मचारियों की हड़ताल 22वें दिन भी जारी
मगनरेगा कर्मचारियों की हड़ताल 22वें दिन भी जारी

संवाद सूत्र, दिड़बा (संगरूर) : मगनरेगा विभाग में सेवाएं रेगुलर करवाने की मांग को लेकर गत 22 दिनों से हड़ताल पर चल रहे मगनरेगा मुलाजिमों ने संघर्ष तेज कर दिया है। आगामी सप्ताह कैबिनेट सब कमेटी के सदस्यों व मंत्रियों की निजी रिहायश घेरने का एलान किया है। शुक्रवार को हड़ताल पर बैठे मगनरेगा कर्मचारी यूनियन के राज्य वरिष्ठ उपप्रधान रणधीर सिंह व ब्लाक प्रधान बलविदर सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों का पूरा विकास नरेगा पर निर्भर होता है। परंतु उन्हें विभाग में रेगुलर न कर नाइंसाफी की जा रही है। इससे उन्हें मजबूरन हड़ताल का सहारा लेना पड़ा है। हड़ताल से गांव का विकास रुक गया है। उन्होंने एलान किया कि यदि जल्द उनकी मांगों पर गौर न किया तो आगामी सप्ताह संघर्ष तेज कर दिया जाएगा। कैबिनेट सब कमेटी के पांच सदस्यों व मंत्रियों की निजी रिहायश समक्ष बच्चों, सरपंचों, पंचों, नरेगा मजदूरों व उनके परिवार सहित घेराव किया जाएगा। इस मौके पर जसवीर सिंह, बिक्कर सिंह, कुलदीप सिंह, बलजीत सिंह, रमनप्रीत कौर, जगदेव सिंह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी