आगामी नगर कौंसिल चुनावों के लिए पदाधिकारियों को मिले निर्देश

सुनाम भाजपा के प्रदेश महासचिव प्रवीन बांसल ने भाजपा के सुनाम मंडल के पदाधिकारियों से बैठक की।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 14 Dec 2019 04:03 PM (IST) Updated:Sat, 14 Dec 2019 04:03 PM (IST)
आगामी नगर कौंसिल चुनावों के लिए पदाधिकारियों को मिले निर्देश
आगामी नगर कौंसिल चुनावों के लिए पदाधिकारियों को मिले निर्देश

संवाद सूत्र, सुनाम ऊधम सिंह वाला (संगरूर) : भाजपा के प्रदेश महासचिव प्रवीन बांसल ने भाजपा के सुनाम मंडल के पदाधिकारियों से बैठक की। इस मौके पर उन्होंने कोर कमेटी, प्रदेश अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष सहित जिला संगरूर-2 के अध्यक्ष की नियुक्ति, संगठन संबंधी सुझाव मांगे व आगामी नगर कौंसिल चुनावों संबंधी दिशानिर्देश दिए।

बैठक में जिला संगरूर के चुनाव प्रभारी सूरज छाबड़ा, प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य विनोद गुप्ता व जिलाध्यक्ष संजय सिगला शामिल हुए। इस मौके पर प्रवीन बांसल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कार्यकाल के दौरान देश की जनता की भलाई के लिए अनेकों अहम फैसले लेकर देश विरोधी ताकतों को मात दी है। भाजपा द्वारा पार्टी के ढांचे को मजबूत करने के लिए बूथ स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं से लगातार संपर्क कायम कर अगामी नगर कौंसिल चुनावों के लिए रणनीति तैयार की जा रही है। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष लाजपत राये, जिला महासचिव डा. जगमहेंद्र सैनी, महासचिव कुलदीप गुलाड़ी, मानवाधिकार सैल के जिलाध्यक्ष अनुराग गुप्ता, एससी मोर्चा के प्रदेश सचिव ऋषि खैहरा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य परमजीत मट्टू, पंजाब किसान मोर्चा के कमेटी सदस्य दर्शन सिंह, मीडिया इंचार्ज अशोक गोयल आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी