बुजुर्गों की सेवा के उद्देश्य से लगातार लगाए जा रहे हैं मेडिकल कैंप : विजयइंद्र सिगला

बुजुर्गों को कैंपों में शामिल होकर मेडिकल सेवाएं हासिल करना आसान होता है। सेवा की यही भावना कैंप लगाने का असल उद्देश्य है। यह विचार कैबिनेट मंत्री विजयइंद्र सिगला ने अपने पिता स्व. संत राम सिगला की याद में गांव बालद कलां की सिंहों वाली धर्मशाला में आयोजित मेडिकल कैंप दौरान किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 09:48 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 09:48 PM (IST)
बुजुर्गों की सेवा के उद्देश्य से लगातार लगाए जा रहे हैं मेडिकल कैंप : विजयइंद्र सिगला
बुजुर्गों की सेवा के उद्देश्य से लगातार लगाए जा रहे हैं मेडिकल कैंप : विजयइंद्र सिगला

जागरण संवाददाता, संगरूर : बुजुर्गों को कैंपों में शामिल होकर मेडिकल सेवाएं हासिल करना आसान होता है। सेवा की यही भावना कैंप लगाने का असल उद्देश्य है। यह विचार कैबिनेट मंत्री विजयइंद्र सिगला ने अपने पिता स्व. संत राम सिगला की याद में गांव बालद कलां की सिंहों वाली धर्मशाला में आयोजित मेडिकल कैंप दौरान किया।

उन्होंने कहा कि उनके उद्देश्य है कि क्षेत्र निवासी तंदुरुस्त जीवन व्यतीत करें। उन्होंने लोगों को कैंपों का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील भी की। कैंप दौरान कैबिनेट मंत्री विजयइंद्र सिगला की मौजूदगी में माहिर डाक्टरों ने चमड़ी व आंखों के रोगों से प्रभावित 510 मरीजों की जांच की और मुफ्त दवाएं प्रदान की। इस मौके 35 मरीजों का नाम आपरेशन के लिए दर्ज किया गया। इसके अतिरिक्त माहिर मेडीसन डाक्टर द्वारा भी मौके पर मरीजों का चैकअप किया गया। इस मौके यूथ नेता मोहिल सिगला भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी