मजदूर मुक्ति मोर्चा ने फूंका पुतला, केंद्र ने देश की जनता को बर्बाद कर दिया

मजदूर मुक्ति मोर्चा पंजाब के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला जलाया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 30 May 2021 05:12 PM (IST) Updated:Sun, 30 May 2021 05:12 PM (IST)
मजदूर मुक्ति मोर्चा ने फूंका पुतला, केंद्र ने देश की जनता को बर्बाद कर दिया
मजदूर मुक्ति मोर्चा ने फूंका पुतला, केंद्र ने देश की जनता को बर्बाद कर दिया

संवाद सूत्र, सुनाम ऊधम सिंह वाला (संगरूर) : मजदूर मुक्ति मोर्चा पंजाब के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला जलाया। जिला उपप्रधान घुमंड सिंह उगराहां ने इस प्रदर्शन की अगुआई की।

सुनाम ब्लाक की प्रधान जसपाल कौर जखेपल ने कहा कि अच्छे दिन आएंगे का नारा लगाकर केंद्र में सत्ता संभालने वाली भाजपा सरकार ने अपने सात वर्ष के कार्यकाल के दौरान कोई भी वादा पूरा नहीं किया, बल्कि गलत नीतियां बनाकर देश की जनता को बर्बाद कर दिया है। नौजवानों को नौकरी देने की बजाए, उन्हें बेरोजगार बनाया जा रहा है। कोरोना की महामारी में लोगों को सेहत सुविधाएं नहीं मिल पाई हैं और लोग आज वैक्सीन को भी तरस रहे हैं। इसी कारण लोग कोरोना से मौत के मुंह में जा रहे हैं। तेल की कीमतों को बढ़ाकर जहां सरकार लोगों का दीवाला निकाल रही है, वहीं पूंजीपतियों की जेबें भरी जा रही हैं। केंद्र सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। इस मौके पर रानी कौर सुनाम, मेला सिंह उगराहां, हरप्रीत सिंह उगराहां, तेज कौर, बबीता कौर आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी