मास्टर परमवेद बने तर्कशील सोसायटी के जोनल प्रधान

तर्कशील सोसायटी पंजाब की संगरूर-बरनाला जिले में स्थापित 13 ईकाईयों पर आधारित जोन संगरूर-बरनाला का डेलिगेट चुनाव इजलास आयोजित किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 03:55 PM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 03:55 PM (IST)
मास्टर परमवेद बने तर्कशील सोसायटी के जोनल प्रधान
मास्टर परमवेद बने तर्कशील सोसायटी के जोनल प्रधान

जागरण संवाददाता, संगरूर

तर्कशील सोसायटी पंजाब की संगरूर-बरनाला जिले में स्थापित 13 ईकाईयों पर आधारित जोन संगरूर-बरनाला का डेलिगेट चुनाव इजलास आयोजित किया गया। जोन ईकाई मुखियों द्वारा दो वर्षों की सरगर्मियों की रिपोर्ट पेश कर विचार विमर्श किया गया।

राज्य संगठनात्मक मुखी हेमराज स्टेनो, राज्य नेता रजिदर भदौड़, गुरप्रीत सिंह, जुझार सिंह, नायब सिंह, सुखदेव धूरी, कुलदीप सिंह, सोहन सिंह ने अपने विचार पेश किए। पश्चात हेमराज स्टैनो की अगुवाई में किए चुनाव में सर्वसम्मति से मास्टर परम वेद को जोन प्रधान, सोहन सिंह को वित्त मुखी, सुखदेव सिंह को मीडिया मुखी, मक्खन सिंह को मानसिक सेहत मश्विरा विभाग व सुरजीत सिंह को सभ्याचारक विभाग मुखी चुना गया।

chat bot
आपका साथी