मस्तान सिंह तूरबंजारा हलका प्रधान नियुक्त

संवाद सूत्र दिड़बा (संगरूर) लोक इंसाफ पार्टी के लोकसभा हलका संगरूर इंचार्ज जगदेव सिंह भुल्लर ने बधाई दी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Aug 2020 10:42 PM (IST) Updated:Fri, 14 Aug 2020 10:42 PM (IST)
मस्तान सिंह तूरबंजारा हलका प्रधान नियुक्त
मस्तान सिंह तूरबंजारा हलका प्रधान नियुक्त

संवाद सूत्र, दिड़बा (संगरूर) : लोक इंसाफ पार्टी के लोकसभा हलका संगरूर इंचार्ज जगदेव सिंह भुल्लर द्वारा मस्तान सिंह तूरबंजारा को पार्टी का हलका प्रधान नियुक्त किया गया है। जबकि ऊधम सिंह शादीहरी को हलके के सचिव चुना गया है। इस पर उन्हें भुल्लर द्वारा सम्मानित किया गया। जगदेव सिंह ने कहा कि पार्टी आम लोगों की आम पार्टी है, जो लोगों के विकास को पहल देती है। पार्टी द्वारा अब पार्टी प्रधान सिमरनजीत सिंह बैंस के नेतृत्व में भ्रष्टाचार के खिलाफ काम किया जा रहा है। पंजाब में यूथ व आम लोगों को जोड़ने के लिए कार्य किया जा रहा है। हलका प्रधान मस्तान सिंह ने कहा कि वह पार्टी द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से निभाएंगे। पार्टी की नीतियों को प्रत्येक घर तक पहुंचाया जाएगा। इस मौके पर जीवन कुमार, कुलदीप शर्मा आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी