शहीद ऊधम सिंह स्मारक का आज लोकार्पण करेंगे सीएम

शहीद ऊधम सिंह की शहादत को नमन करने व उनके साहसी कारनामों की याद को शाश्वत बनाने के लिए पंजाब सरकार द्वारा सुनाम ऊधम सिंह वाला में 2.61 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित स्मारक आज 31 जुलाई 2021 को मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह द्वारा लोकार्पित किया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 11:13 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 11:13 PM (IST)
शहीद ऊधम सिंह स्मारक का आज लोकार्पण करेंगे सीएम
शहीद ऊधम सिंह स्मारक का आज लोकार्पण करेंगे सीएम

संवाद सूत्र, सुनाम ऊधम सिंह वाला (संगरूर) : शहीद ऊधम सिंह की शहादत को नमन करने व उनके साहसी कारनामों की याद को शाश्वत बनाने के लिए पंजाब सरकार द्वारा सुनाम ऊधम सिंह वाला में 2.61 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित स्मारक आज 31 जुलाई 2021 को मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह द्वारा लोकार्पित किया जाएगा। सुनाम ऊधम सिंह वाला में अतिरिक्त मुख्य सचिव सैर-सपाटा विभाग संजय कुमार, डायरेक्टर कंवल प्रीत बराड़ व दामन थिद बाजवा से यादगार स्मारक के उद्घाटनी समारोह की तैयारियों का जायजा लिया। डिप्टी कमिश्नर संगरूर रामवीर ने बताया कि स्मारक लोकार्पित करने के लिए पंजाब सरकार द्वारा 31 जुलाई को ऊधम सिंह के शहीदी दिवस के मौके पर राज्य स्तरीय समारोह बनाया गया है, जिसके लिए पुख्ता प्रबंध यकीनी बनाए जा रहे हैं। पर्यटन व सांस्कृतिक मामले मंत्री, पंजाब चरणजीत सिंह चन्नी, स्कूल शिक्षा व लोक निर्माण मंत्री पंजाब विजयइंद्र सिगला व चेयरमैन मंडी बोर्ड लाल सिंह समेत कई अन्य भी शहीद ऊधम सिंह को श्रद्धासुमन भेंट करने के लिए पहुंचेंगे।

डीसी ने बताया कि सुनाम-मानसा सड़क पर चार एकड़ जगह पर तैयार किए गए शहीद ऊधम सिंह स्मारक में शहीद की तांबे की प्रतिमा, उनकी निशानियां संभालने व प्रदर्शनी के लिए अजायब घर, कैफेटेरिया व अन्य सुविधाएं मुहैया करवाई गई हैं। स्मारक की रूपरेखा व डिजाइन चीफ आर्किटेक्ट पंजाब की तरफ से तैयार किया गया है व इसमें लोगों की सुविधा के लिए पार्किंग, हरियाली भरपूर लैंड स्केपिग व पाथवेअज, रैन शैल्टर्स, रिवायती छवि वाली लाइटें आदि सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं। स्मारक के आसपास रेड-सैंडस्टोन का प्रयोग किया गया है व शहीद की प्रतिमा के सामने गोलाकार डिजाइन में फूलों वाले पौधों की क्यारियां तैयार करवाई गई हैं।

शहीद ऊधम सिंह ने 21 वर्ष बाद जलियांवाला बाग के कत्लेआम का बदला लिया व 31 जुलाई 1940 को लंदन की जेल में फांसी देकर उन्हें शहीद किया गया था। शहीद ऊधम सिंह की बहादुरी वाले कार्य के प्रचार के लिए भी प्रतिमा के आसपास उनकी जिदगी से संबंधित इतिहास पंजाबी व अंग्रेजी भाषाओं में पत्थरों पर बहुत बारीकी से नक्काशी की गई है। इस मौके पर अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर अनमोल सिंह धालीवाल, एसडीएम सुनाम मनजीत कौर, कांग्रेसी नेता हरमनदेव सिंह बाजवा, तहसीलदार कुलदीप सिंह, सिविल सर्जन संगरूर डा. अंजना गुप्ता और संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी