गांव तोलावाल में विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

गांव तोलावाल में विवाहित एक महिला को उसके पति ने किसी अन्य व्यक्ति के साथ देखा लिया इसपर महिला ने फंदा लगाकर खुदकशी कर ली।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 11:31 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 11:31 PM (IST)
गांव तोलावाल में विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
गांव तोलावाल में विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

संवाद सूत्र, संगरूर : गांव तोलावाल में विवाहित एक महिला को उसके पति ने किसी अन्य व्यक्ति के साथ देखा लिया, इसपर महिला ने फंदा लगाकर खुदकशी कर ली। पुलिस ने विवाहिता की बहन के बयान पर उक्त व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना चीमा में दी शिकायत में वीरपाल कौर उर्फ नीशू निवासी डसका थाना लहरा जिला संगरूर हाल आबाद सरकारी कोठी डीसी फतेहगढ़ साहिब ने बताया कि उसकी बहन अमनदीप कौर की शादी सर्बजीत सिंह उर्फ रब्बी निवासी गांव तोलावाल के साथ हुई थी। बीती 21 अक्टूबर की रात करीब 10:30 बजे सर्बजीत सिंह अपने घर गांव तोलावाल आया। उसने घर का गेट खुलवाने के लिए आवाज मारी। जब किसी ने गेट नहीं खोला तो सर्बजीत सिंह दीवार फांदकर घर में दाखिल हो गया। उसने देखा कि पत्नी अमनदीप कौर के पास प्रताप सिंह निवासी हीरो कलां जिला मानसा आया हुआ था। पति को देखकर उसकी बहन एकदम से घबरा गई। इसपर सर्बजीत सिंह और प्रताप सिंह का झगड़ा हो गया। इसके चलते उसकी बहन अमनदीप कौर ने छत पर जाकर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वीरपाल कौर ने आरोप लगाया कि प्रताप सिंह उसकी बहन के घर जाकर उसे संबंध बनाने के लिए मजबूर कर रहा था। पुलिस ने बयान के आधार पर प्रताप सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी अभी बाकी है।

chat bot
आपका साथी