मनी कथूरिया को किया सम्मानित

संगरूर टाइपिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान मनोज कुमार उर्फ मनी कथूरिया को नगर सुधार ट्रस्ट संगरूर के चेयरमैन नरेश गाबा की अगुआई में समागम के दौरान सम्मानित किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Nov 2021 05:25 PM (IST) Updated:Fri, 26 Nov 2021 05:25 PM (IST)
मनी कथूरिया को किया सम्मानित
मनी कथूरिया को किया सम्मानित

जागरण संवाददाता, संगरूर : संगरूर टाइपिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान मनोज कुमार उर्फ मनी कथूरिया को नगर सुधार ट्रस्ट संगरूर के चेयरमैन नरेश गाबा की अगुआई में समागम के दौरान सम्मानित किया गया। स्टेट सोशल वेलफेयर एसोसिएशन के जिला प्रधान व राज्य पेंशनर नेता राज कुमार अरोड़ा ने कहा कि समाज में बुराइयों के खिलाफ आवाज बुलंद करने वाले समाजसेवियों व नौजवानों को हमेशा सम्मानित किया जाता है। समाजसेवी व सभा के सरप्रस्त नत्थू लाल ढींगरा व सभा के प्रधान जीआर नागपाल ने कहा कि मनी कथूरिया द्वारा समाज सेवा सहित बुजुर्गों की भलाई के लिए कार्य किए जा रहे हैं। इस मौके पर मनी कथूरिया ने सभी गणमान्यों का धन्यवाद करते आगे भी समाज सेवा जारी रखने का आश्वासन दिया। इस दौरान बलदेव राज मदान, लाजपत गाबा, पारूल हंस, कुलवीर सिंह, ओपी अरोड़ा आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी