गुरुघर के मुख्य ग्रंथी ने नाबालिग से की छेड़छाड़, पोस्को एक्ट के तहत केस दर्ज

नजदीकी गांव के गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने गई नाबालिग लड़की से गुरुद्वारा साहिब के मुख्य ग्रंथी ने अश्लील हरकतें की।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 May 2021 05:27 PM (IST) Updated:Sun, 16 May 2021 05:27 PM (IST)
गुरुघर के मुख्य ग्रंथी ने नाबालिग से की छेड़छाड़, पोस्को एक्ट के तहत केस दर्ज
गुरुघर के मुख्य ग्रंथी ने नाबालिग से की छेड़छाड़, पोस्को एक्ट के तहत केस दर्ज

संवाद सूत्र, सुनाम उधम सिंह वाला (संगरूर) : नजदीकी गांव के गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने गई नाबालिग लड़की से गुरुद्वारा साहिब के मुख्य ग्रंथी ने अश्लील हरकतें की। अश्लील हरकतें करने वाले मुख्य ग्रंथी पर थाना छाजली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

थाना छाजली पुलिस चौंकी इंचार्ज कमलप्रीत कौर ने कहा कि पीड़ित लड़की के पिता ने पुलिस को लिखवाए गए बयान अनुसार उनकी दस वर्ष की बेटी गांव के गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने के लिए गई थी। जब उसकी लड़की गुरुद्वारा साहिब में बने दरबार साहिब में माथा टेकने लगी तो गुरुद्वारा साहिब के मुख्य ग्रंथी ने बेटी को पकड़ लिया व उसके साथ जबरदस्ती अश्लील हरकत करने लगा। उनकी बेटी बड़ी मुश्किल से ग्रंथी से खुद को आजाद करवाकर घर लौटी। वह काफी घबराई हुई थी। मां ने घबराहट का कारण पूछा तो वह सहम गई। उसने शाम को खुद से हुई घटना की जानकारी अपनी मां को बताई। इसके बाद गांव के कुछ व्यक्तियों को लेकर गुरुद्वारा साहिब में व दरबार साहिब में लगे सीसीटीवी की रिकार्डिंग की जांच की तो सारा मामला खुलकर उनके सामने आ गया, जिसमें मुख्य ग्रंथी लड़की से छेड़छाड़ करता पाया गया। पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने गुरुद्वारा साहिब के मुख्य ग्रंथी मनदीप सिंह निवासी छाजली के खिलाफ विभिन्न धाराओं व पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

chat bot
आपका साथी