मगरेगा कर्मचारियों ने जलाई डीसी फाजिल्का के आदेशों की कापियां

मगनरेगा गवर्नमेंट कांट्रेक्ट कर्मचारी यूनियन की अगुआई में मनरेगा कर्मचारियों ने शहर में रोष मार्च निकालने के बाद पटियाला गेट बाजार में डीसी फाजिल्का के आदेशों की कापियां जलाई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Jan 2021 06:23 PM (IST) Updated:Fri, 15 Jan 2021 06:23 PM (IST)
मगरेगा कर्मचारियों ने जलाई डीसी फाजिल्का के आदेशों की कापियां
मगरेगा कर्मचारियों ने जलाई डीसी फाजिल्का के आदेशों की कापियां

जागरण संवाददाता, संगरूर : मगनरेगा गवर्नमेंट कांट्रेक्ट कर्मचारी यूनियन की अगुआई में मनरेगा कर्मचारियों ने शहर में रोष मार्च निकालने के बाद पटियाला गेट बाजार में डीसी फाजिल्का के आदेशों की कापियां जलाई। मनरेगा कर्मचारियों ने पंजाब सरकार व जिला प्रशासन फाजिल्का के खिलाफ नारेबाजी की। जलालाबाद में बतौर ग्राम रोजगार सेवक नौकरी करते मनरेगा कर्मचारी यूनियन पंजाब के महासचिव अमृतपाल सिंह को 31 दिसंबर से डीसी फाजिल्का ने किसान धरने में शामिल होने पर नौकरी से निलंबित कर दिया था। इस पर पूरे राज्य के मुलाजिमों में रोष पाया जा रहा है। इसी कड़ी के तहत जिला संगरूर के मुलाजिमों ने पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

प्रदर्शन के दौरान जिला प्रधान संजीव काकड़ा ने कहा कि मुलाजिम को बहाल करवाने के लिए संघर्ष को तेज किया जाएगा। अमृतपाल सिंह को नौैकरी से निकालने के पीछे ठेका मुलाजिमों की आवाज दबाना है। कोरोना की आड़ में केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि सुधार कानूनों को पंजाब सरकार लागू करने जा रही है। उन्होंने कहा कि वह कमिश्नर मगनरेगा पंजाब को इस संबंधी लिख चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई जवाब नहीं मिल सका। इससे साबित होता है कि यह साजिश है। इस अवसर पर राज्य सीनियर उप प्रधान रणधीर सिंह दिड़बा ने एलान किया कि 20 जनवरी को पंजाब स्तर पर डीसी फाजिल्का का कार्यालय घेरा जाएगा। अगर जरूरत पड़ी तो पंजाब स्तर का पक्का धरना शुरु किया जाएगा। इस मौके बलविदर सिंह, गुरप्रीत सिंह, जसवीर सिंह, बूटा खान, जसप्रीत सिंह, संदीप सिंह, तरसेम चंद, सुखदेव सिंह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी