केंद्र के खिलाफ लोक चेतना मंच ने किया प्रदर्शन, दिल्ली रवाना हुए किसान

लोक चेतना मंच व अन्य सहयोगी संगठनों ने किसानी संघर्ष के हक में लहरागागा-सुनाम मुख्य मार्ग पर साप्ताहिक प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 05:28 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 05:28 PM (IST)
केंद्र के खिलाफ लोक चेतना मंच ने किया प्रदर्शन, दिल्ली रवाना हुए किसान
केंद्र के खिलाफ लोक चेतना मंच ने किया प्रदर्शन, दिल्ली रवाना हुए किसान

जागरण टीम, संगरूर

लोक चेतना मंच व अन्य सहयोगी संगठनों ने किसानी संघर्ष के हक में लहरागागा-सुनाम मुख्य मार्ग पर साप्ताहिक प्रदर्शन किया। किसान नेताओं ने सिघु बार्डर मोर्चे के पास घटी बेअदबी व हत्या की घटना को किसान आंदोलन के खिलाफ साजिश बताया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यह साजिश आंदोलन को बदनाम करने व यूपी के लखीमपुर खीरी मामले से ध्यान भटकाने की खातिर की गई है।

संगठनों के प्रवक्ता हरभगवान गुरने, पूर्ण सिंह खाई, जगदीश पापड़ा, रामचंद्र सिंह खाई ने कहा कि केंद्र सरकार तीन खेती कानूनों के खिलाफ एक साल से चल रहे किसान आंदोलन से बौखला गई है व आंदोलन को कुचलने के लिए तरह-तरह के हत्थकंडे इस्तेमाल कर रही है।

आज के इस प्रदर्शन में हरी सिंह अड़कवास, मास्टर कुलदीप सिंह, जोरा सिंह गागा, मनप्रीत रोकी, बलदेव चीमा, तरसेम भोलू के अलावा दिल्ली मोर्चे से लौट रहे किसानों के एक जत्थे ने भी हिस्सा लिया।

उधर, रविवार को मूनक इलाके से खनौरी होते हुए भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर के प्रांतीय उपप्रधान प्रधान जनक सिंह भुटाल की अगुवाई मे दिल्ली के लिए विशाल जत्था रवाना हुआ। उन्होंने बताया कि बेशक किसानों ने धान की ़फसल की कटाई करनी व गेहूं की बिजाई भी करनी है, लेकिन इस दौरान दिल्ली मोर्चे में गिनती कम नहीं होने देंगे, बल्कि किसानों का काफिला दिल्ली के लिए रवाना हो रहा है। अब किसान अपनी फसल बेचने के लिए काम संभालेंगे व महिलाएं दिल्ली मोर्चे में शिरकत कर रही हैं। 18 अक्टूबर को देशभर में किए जा रहे रेल रोको आंदोलन में संगठनों को शामिल होने का न्योता दिया व 26 अक्टूबर की लखनऊ महारैली को सफल बनाने के लिए अभी से जुटने का आह्वान किया।

इस मौके ब्लाक नेता कुलविन्दर मालेरकोटला, निर्मल मालेरकोटला, चरणजीत छाहड़, करनैल गनोटा आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी