शिअद एससी विग के पदाधिकारियों की सूची जारी

शिरोमणि अकाली दल (ब) के उपप्रधान व पूर्व संसदीय सचिव प्रकाश चंद गर्ग द्वारा सब डिवीजन भवानीगढ़ के एससी विग के तीन सर्कलों के प्रधानों सहित 193 पदाधिकारियों की सूची जारी की है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 May 2021 07:01 PM (IST) Updated:Sun, 16 May 2021 07:01 PM (IST)
शिअद एससी विग के पदाधिकारियों की सूची जारी
शिअद एससी विग के पदाधिकारियों की सूची जारी

संवाद सहयोगी, भवानीगढ़ (संगरूर) : शिरोमणि अकाली दल (ब) के उपप्रधान व पूर्व संसदीय सचिव प्रकाश चंद गर्ग द्वारा सब डिवीजन भवानीगढ़ के एससी विग के तीन सर्कलों के प्रधानों सहित 193 पदाधिकारियों की सूची जारी की है। इसमें एससी विग भवानीगढ़ सर्किल के प्रधान करनैल सिंह सहोता सहित 41 पदाधिकारी नियुक्त किए गए हैं। सर्किल घराचों के तरसेम सिंह प्रधान सहित 84 पदाधिकारियों की नियुक्ति की र्गइ और सर्किल नदामपुर के प्रधान बलविदर सिंह सहित 58 पदाधिकारियों नियुक्त किए गए हैं। गर्ग ने कहा कि मोदी व पंजाब सरकार मिलकर किसान संघर्ष को नाकाम करने हेतु साजिश कर रही हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री खट्टर द्वारा कोरोना के संक्रमण का कारण किसानों के संघर्ष को बताने की निदा करते हुए कहा कि कोरोना बचाव कार्यों में मोदी और पंजाब सरकार दोनों फेल हो चुकी हैं। उन्होंने पंजाब सरकार द्वारा मालेरकोटला को जिला बनाने की निदा की र्गइ। इस मौके नवनियुक्त सर्किल प्रधान व पार्टी नेता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी